नदाल को हराने वाले किरियोस खुद हार गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नदाल को हराकर सनसनी फैलाने वाले ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ी निक किरियोस का इस साल के विंबलडन में सफर खत्म हो गया है।
क्वार्टर फाइनल में वे कनाडा के मिलोस रॉनिच से 6-7, 6-2, 6-4, 7-6 से हार गए। रॉनिच 106 साल बाद विंबल्डन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले कनाडा के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
वर्ष 1908 में कनाडा के रॉबर्ट पॉवेल ने विंबलडन के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
रोजर फेडरर से होगा रॉनिच का मुकाबला
ये किसी भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में मिलोस रॉनिच का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। इस साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन टेनिस में वे क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे।
सेमीफाइनल में रॉनिच का मुकाबला रोजर फेडरर से होगा।
जबकि दूसरा सेमीफाइनल पूर्व चैंपियन नोवाक जोकोविच और गत चैंपियन एंडी मरे को हराने वाले ग्रिगोर दिमित्रोफ के बीच खेला जाएगा। बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोफ सिर्फ 23 साल के हैं और पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। साथ ही पूर्व नंबर वन रूस की मारिया शारापोवा के ब्वॉयफ्रेंड भी हैं।