फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   kidambi srikanth and pv sindhu qualified in quarter final at indonesia masters 2019

साइना, सिंधु और श्रीकांत इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वॉर्टरफाइनल में पहुंचे

Thu, 24 Jan 2019 03:27 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 24 Jan 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
kidambi srikanth and pv sindhu qualified in quarter final at indonesia masters 2019
सिंधु, साइना और किदांबी

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु, साइना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत की तिकड़ी ने गुरुवार को अपने प्रतिद्वंद्वियों को सीधे गेमों में पस्त करके इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वॉर्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरी वरीय सिंधु ने स्थानीय खिलाड़ी ग्रेगोरिया मारिस्का टी पर सीधे गेमों में 37 मिनट में 23-21, 21-7 से जीत दर्ज की। वर्ल्ड नंबर-9 साइना ने प्री-क्वॉर्टर फाइनल में इंडोनेशिया की फितरियानी को 44 मिनटों तक चले मुकाबले में 21-17, 21-15 से हराया। किदाम्बी श्रीकांत ने भी अंतिम-8 में जगह बनाई। 

विज्ञापन


हैदराबाद की 23 वर्षीय सिंधु ने कॉमनवेल्थ गेम्स, वर्ल्ड चैम्पियनशिप और एशियन गेम्स में सिल्वर के अलावा पिछले साल वर्ल्ड टूर फाइनल्स खिताब अपने नाम किया था। अब उनके स्पेन की कैरोलिना मारिन से भिड़ने की उम्मीद है। लंदन ओलिंपिक गेम्स की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साइना ने भी इंडोनेशिया की फितरियानी पर जीत से अंतिम-8 में जगह बनाई। साइना की यह फितरियानी पर पांचवीं जीत है। 
विज्ञापन


आठवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट केंटा निशिमोतो को 21-14, 21-9 से मात दी। पिछले सप्ताह मलयेशिया मास्टर्स के क्वॉर्टर फाइनल तक पहुंचे श्रीकांत का सामना इंडोनेशिया के एशियाई खेल चैम्पियन जोनाथन क्रिस्टी या चीन के ऑल इंग्लैंड चैम्पियन शि यूकी से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी किम अस्ट्रूप और एंडर्स स्कारूप रासमुसेन की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से 14-21, 21-17, 10-21 से हार गई। पहले मैच में पूर्व ओलिंपिक चैम्पियन लि शूरूइ को हराने वाली सिंधु ने अपनी विरोधी के खिलाफ 5-0 का रेकॉर्ड बरकरार रखा। वहीं पिछली बार इस जापानी खिलाड़ी से हारे श्रीकांत ने शुरुआत में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए दोनों गेम आसानी से जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed