{"_id":"5bd23156bdec2269345633c3","slug":"karolina-pliskova-beats-petra-kvitova-in-straight-sets-to-enter-semi-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट: क्वितोवा को हराकर प्लिसकोवा सेमीफाइनल में ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट: क्वितोवा को हराकर प्लिसकोवा सेमीफाइनल में
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 26 Oct 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
Karolina Pliskova,Petra Kvitova
चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा ने हमवतन पेत्रा क्वितोवा के खिलाफ सीधे सेट में शानदार जीत से डब्ल्यूटीए फाइनल्स टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस तरह विंबल्डन की पूर्व चैंपियन सिंगापुर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।
विज्ञापन
प्लिस्कोवा ने 83 मिनट में 6-3, 6-4 से जीत दर्ज की, वह लगातार दूसरे वर्ष यहां सेमीफाइनल में पहुंची हैं। इस नतीजे से मौजूदा चैंपियन कैरोलिन वोज्नियाकी पर दबाव बढ़ा दिया है जिन्हें खिताब बरकरार रखने के लिए एलीना स्वितोलिना को हराना होगा।
विज्ञापन