{"_id":"6a4fd6664f36dd7cd600d785","slug":"karolina-muchova-ended-coco-gauff-s-run-at-wimbledon-semi-final-to-reach-the-title-clash-2026-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Wimbledon: कैरोलिना मुचोवा का दमदार प्रदर्शन, सेमीफाइनल में खत्म किया कोको गॉफ का सफर; फाइनल में जगह बनाई","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Wimbledon: कैरोलिना मुचोवा का दमदार प्रदर्शन, सेमीफाइनल में खत्म किया कोको गॉफ का सफर; फाइनल में जगह बनाई
Thu, 09 Jul 2026 10:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंबलडन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंबलडन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 09 Jul 2026 10:42 PM IST
सार
कैरोलिना मुचोवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन के फाइनल में जगह बना ली है। महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में मुचोवा ने कोको गॉफ को हराया।
विज्ञापन
कैरोलिना मुचोवा
- फोटो : Wimbledon
विस्तार
कैरोलिना मुचोवा ने गुरुवार को सेमीफाइनल में रोमांचक टाईब्रेकर में कोको गॉफ का विंबलडन का सफर खत्म करते हुए महिला एकल फाइनल में जगह बनाई। मुचोवा ने 6-2, 1-6, 7-6 से जीत हासिल की और पिछले छह वर्षों में ग्रासकोर्ट ग्रैंडस्लैम के खिताबी मुकाबले में पहुंचने वाली चेक गणराज्य की चौथी महिला खिलाड़ी बनीं। मुचोवा ने कहा कि यह एक बहुत बड़ी लड़ाई थी। यह उतार-चढ़ाव भरा सफर था।
विज्ञापन
Trending Videos
रोमांचक रहा मुकाबला
गॉफ ने टाईब्रेकर में एक मैच प्वाइंट गंवा दिया जब उन्होंने जबरदस्त पहली सर्विस के बाद फोरहैंड शॉट नेट में मार दिया। इसके बाद मुचोवा ने पहला मैच प्वाइंट बनाया लेकिन वह इसे गंवा बैठीं क्योंकि वह घास पर फिसल गईं और गॉफ का शॉट उनके पास से निकल गया। लेकिन मुचोवा ने जल्द ही एक और मैच प्वाइंट बनाया और कोर्ट के कोनों में कई शॉट खेले। गॉफ ने कई शॉट बचाए लेकिन फिर उनका फोरहैंड शॉट नेट में उलझ गया और मुचोवा ने हैरानी में अपने हाथों से चेहरा ढक लिया।
मुचोवा ने कहा, 10 सेकेंड में ही स्थिति बदल जाती है। आपके पास मैच प्वाइंट होता है, फिर आप मैच प्वाइंट गंवा देते हैं। सोचने का समय नहीं होता लेकिन यह बहुत तनावपूर्ण होता है। मैं सचमुच कांप रही हूं और इस बात को समझने की कोशिश कर रही हूं।

दूसरी बार ग्रैंडस्लैम के फाइनल में जगह बनाई
नौवीं वरीयता प्राप्त मुचोवा का यह दूसरा ग्रैंडस्लैम फाइनल होगा। इससे पहले वह 2023 फ्रेंच ओपन चैंपियनशिप मैच में इगा स्वियातेक से हार गई थीं। शनिवार के फाइनल में मुचोवा का सामना चेक गणराज्य की ही खिलाड़ी से हो सकता है क्योंकि सेंटर कोर्ट पर अगले सेमीफाइनल में लिंडा नोस्कोवा का मुकाबला यूक्रेन की मार्टा कोस्त्युक से होगा। हाल में मुचोवा से पहले चेक गणराज्य की महिला खिलाड़ियों में कैरोलिना प्लिस्कोवा (2021 में उपविजेता), मार्केटा वोंद्रोसोवा (2023 में चैंपियन) और बारबोरा क्रेजिकोवा (2024 में चैंपियन) ने विंबलडन फाइनल में जगह बनाई है।