{"_id":"5bd5ec54bdec2269871ee464","slug":"karman-kaur-thandi-finishes-runner-up-in-nanning-itf-challenger","type":"story","status":"publish","title_hn":"ITF टूर्नामेंटः करमन की उम्मीदों को लगा तगड़ा झटका, हान से हराकर खिताब से चूकीं","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ITF टूर्नामेंटः करमन की उम्मीदों को लगा तगड़ा झटका, हान से हराकर खिताब से चूकीं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
Karman Kaur Thand
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टेनिस खिलाड़ी करमन कौर थांडी को रविवार को चीन में संपन्न हुए आईटीएफ नानिंग टेनिस टूर्नामेंट में उपविजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा। सत्र का अपना दूसरा फाइनल खेलने वाली करमन को स्थानीय खिलाड़ी शिनयुन हान के हाथों संघर्षपूर्ण मुकाबले में 4-6,6-2,4-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
खिताबी हार के बावजूद भारतीय खिलाड़ी के लिए यह सप्ताह काफी शानदार रहा। अपने फाइनल तक के सफर में करमन ने शीर्ष 200 में शामिल तीन खिलाड़ियों यूलिया ग्लुश्मो (123), कैटी स्वान (163) और कैरोल झाओ (189) को पराजित किया। दिल्ली की 20 वर्षीय खिलाड़ी ने इस स्तर पर अपना पहला खिताब जून में हांगकांग में जीता था।
विज्ञापन
वह तीन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी पहुंचीं। करमन अब डब्ल्यूटीए मुंबई ओपन में चुनौती पेश करेंगी। करमन ने कहा कि अपने से बेहतर रैंकिंग वाली खिलाड़ियों को मात देकर मैं प्रेरित महसूस कर रही थी। सभी मैच काफी जानदार थे। प्रत्येक मैच और प्रत्येक अंक पर मैंने अपना सौ फीसद दिया। बेशक मैं अंतिम नतीजे से संतुष्ट नहीं हूं। इस मैच में प्रतिस्पर्धा काफी अच्छे स्तर की थी।
विज्ञापन