{"_id":"5aafd52f4f1c1b27088b6074","slug":"juan-martin-del-potro-beats-roger-federer-in-indian-wells-final","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लगातार 17 जीत के बाद पहली बार इस साल हारे वर्ल्ड नंबर वन फेडरर, डेल पोत्रो चखाया हार का स्वाद","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
लगातार 17 जीत के बाद पहली बार इस साल हारे वर्ल्ड नंबर वन फेडरर, डेल पोत्रो चखाया हार का स्वाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Mar 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
जुआन मार्टिन डेल पोत्रो
- फोटो : file
अर्जेंटीना के टेनिस खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर को हराकर उनका छठी बार इंडियन वेल्स मास्टर्स खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया है। अधिकतर समय चोटों से परेशान रहने वाले डेल पोत्रो ने पुरुषों की एकल स्पर्धा के खिताबी मुकाबले में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी फेडरर को तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-4, 6-7 (8/10), 7-6 (7/2) से पराजित किया।
विज्ञापन
फेडरर की इस वर्ष लगातार 17 जीत के बाद पहली हार है। खिताबी जीत के बाद पोत्रो की रैंकिंग में भी इजाफा होगा। इस समय विश्व में उनकी रैंकिंग छठी है। उनकी 2014 के बाद पहली बार शीर्ष-10 खिलाड़ियों में वापसी हुई है।
विज्ञापन
वर्ष 2016 में बायीं कलाई की सर्जरी के बाद वह कई महीनों तक कोर्ट से दूर रहे थे। पोत्रो और फेडरर के बीच यह 25वीं भिड़ंत थी जिसमें पोत्रो सातवीं बार जीतने में सफल रहे। 29 साल के डेल पोत्रो का कहना है कि वह इस समय रैंकिंग के बारे में नहीं सोच रहे हैं। उनका कहना है कि वह अपने आप को फिट रखकर अधिक से अधिक समय तक खेलना चाहते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
खिताब जीतने यकीन नहीं हो रहा
जुआन मार्टिन डेल पोत्रो
- फोटो : file
‘मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैंने यह टूर्नामेंट जीत लिया है। एक शानदार फाइनल में रोजर को हराना बेहतरीन था। सबकों पता है कि तीसरी बार जब बायीं कलाई की सर्जरी हुई उससे पहले मैं टेनिस छोड़ने के बहुत करीब था। मैंने वापसी के लिए बहुत मेहनत की।’- जुआन मार्टिन डेल पोत्रो
क्या गेम था
रोजर फेडरर
- फोटो : file
‘मुझे गुस्सा आ रहा है कि मैंने ऐसा मौका हाथ से जाने दिया। क्या गेम था। शानदार टूर्नामेंट और मैच जीतने के लिए बधाई पोत्रो।’ - रोजर फेडरर
1000 एटीपी अंक मिले पोत्रो क
जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को इस खिताबी जीत से 1000 एटीपी रैंकिंग अंक हासिल हुए। जबकि फेडरर ने 600 एटीपी रैंकिंग अंक अर्जित किए। पोत्रो ने इस वर्ष अपनी जीत की संख्या 11 पहुंचा दी है।
1000 एटीपी अंक मिले पोत्रो क
जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को इस खिताबी जीत से 1000 एटीपी रैंकिंग अंक हासिल हुए। जबकि फेडरर ने 600 एटीपी रैंकिंग अंक अर्जित किए। पोत्रो ने इस वर्ष अपनी जीत की संख्या 11 पहुंचा दी है।