{"_id":"2f4c8344-ec6e-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"jimmy-connors-new-coach-for-maria-sharapova","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए कोच जिमी कोनर्स के साथ आगे बढ़ेंगी शारापोवा","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
नए कोच जिमी कोनर्स के साथ आगे बढ़ेंगी शारापोवा
इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 14 Jul 2013 03:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेनिस सुंदरी और दुनिया में दूसरे नंबर की खिलाड़ी रूस की मारिया शारापोवा ने अब अपना नया कोच चुन लिया है।
विज्ञापन
लंदन में हुए विंबलडन के दूसरे दौर में ही हारकर बाहर होने वाली शारापोवा ने आठ बार के ग्रैंड स्लेम विजेता जिमी कोनर्स को अपना नया कोच बनाया है।
सभी चारों ग्रैंड स्लैम जीतने वाली 26 साल की शारापोवा ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी, 'मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि जिमी कोनर्स मेरे नए कोच होंगे।'
उन्होंने कहा, 'मैं जिमी को कई सालों से जानती हूं और हमने 2008 में ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले कुछ समय साथ काम किया था। मैं इस नई साझेदारी से बेहद उत्साहित हूं और आने वाले टूर्नामेंटों का इंतजार कर रही हूं।'
विज्ञापन
साइबेरियन साइरन के नाम से मशहूर शारापोवा ने स्वीडन के अपने कोच थामस हागस्टेट के साथ तीन वर्ष पुराना नाता तोड़ने के दो दिन के अंदर नया कोच नियुक्त कर लिया।
विज्ञापन
हागस्टेट साल 2010 के सत्र के अंत में शारापोवा के साथ जुडे़ थे और उनकी कोचिंग में रूसी खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन जीता था और नंबर एक रैंकिंग फिर से हासिल की थी।
हागस्टेट के साथ शारापोवा ने 2012 में फ्रेंच ओपन का खिताब पहली बार जीता था। 2008 के बाद यह उनका पहला ग्रैंड स्लैम भी था। इसके साथ ही वह चारों ग्रैंड स्लैम जीतने वाली चुनिंदा महिला खिलाड़ियों में शुमार हो गई थी।
शारापोवा ने 2008 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में सर्बिया की अना इवानोविच को शिकस्त दी थी और अपने खिताबी सफर में एक भी सेट नहीं गंवाया था।
60 साल के कोनर्स इससे पहले 2006 से 2008 के बीच 19 महीने तक अमेरिका के एंडी रॉडिक के कोच रहे थे। उनके मार्गदर्शन में रॉडिक 2006 में अमेरिकी ओपन के फाइनल में पहुंचे थे और उन्होंने पांच एटीपी खिताब भी जीते थे।
रॉडिक ने कोनर्स के साथ हटने का ऐलान किया था। साथ ही उन्होंने इस पूर्व महान खिलाड़ी के योगदान की तारीफ की भी।