ऑस्ट्रेलियन ओपनः ईरानी और विंसी ने रचा इतिहास
ईरानी और विंसी ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला युगल का खिताब जीतने वाली इटली की पहली जोड़ी है। इतालवी जोड़ी ने पहला सेट जीता लेकिन ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने अगला सेट जीतकर 1-1 से बराबरी की। निर्णायक सेट में ईरानी और विंसी ने 3-2 के स्कोर पर ब्रेक हासिल किया और दूसरे मैच अंक पर खिताब जीत लिया।
इतालवी जोडी का पिछला साल ग्रैंड स्लेम में यह तीसरा खिताब है। पिछले वर्ष उन्होंने फ्रेंच ओपन और यू एस ओपन में खिताब जीते थे। ईरानी और सारा को पिछले वर्ष मेलबोर्न पार्क में रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा और वेरा ज्वोनारेवा के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था।