फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Italians win women's doubles title

ऑस्ट्रेलियन ओपनः ईरानी और विंसी ने रचा इतिहास

Fri, 25 Jan 2013 03:15 PM IST
मेलबर्न/एजेंसी
मेलबर्न/एजेंसी Updated Fri, 25 Jan 2013 03:15 PM IST
विज्ञापन
 Italians win women's doubles title
इटली की सारा ईरानी और रोबर्टा विंसी की शीर्ष वरीय जोड़ी ने एश्ले बार्टी और केसी डेलाक्वा की गैर वरीय स्थानीय जोडी को कडे़ संघर्ष में 6-2, 3-6, 6-2 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल का खिताब जीत लिया।
विज्ञापन


ईरानी और विंसी ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला युगल का खिताब जीतने वाली इटली की पहली जोड़ी है। इतालवी जोड़ी ने पहला सेट जीता लेकिन ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने अगला सेट जीतकर 1-1 से बराबरी की। निर्णायक सेट में ईरानी और विंसी ने 3-2 के स्कोर पर ब्रेक हासिल किया और दूसरे मैच अंक पर खिताब जीत लिया।

विज्ञापन


इतालवी जोडी का पिछला साल ग्रैंड स्लेम में यह तीसरा खिताब है। पिछले वर्ष उन्होंने फ्रेंच ओपन और यू एस ओपन में खिताब जीते थे। ईरानी और सारा को पिछले वर्ष मेलबोर्न पार्क में रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा और वेरा ज्वोनारेवा के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed