{"_id":"5d98b8278ebc3e93dd48f853","slug":"indias-sumit-nagal-reaches-semi-finals-of-atp-challenger-campinas","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुमित नागल धमाकेदार फॉर्म जारी, एटीपी चैलेंजर के सेमीफाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सुमित नागल धमाकेदार फॉर्म जारी, एटीपी चैलेंजर के सेमीफाइनल में बनाई जगह
Sun, 06 Oct 2019 08:16 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 06 Oct 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
सुमित नागल
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने एटीपी चैलेंजर कैंपिनास में अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को केरूनडोलो की कठिन चुनौती से पार पाकर शनिवार को सेमीफाइनल में जगह बनाई। हाल ही विश्व रैंकिंग में करिअर के सर्वश्रेष्ठ 135वें पायदान पर पहुंचने वाले इस भारतीय खिलाड़ी ने 13वीं वरीयता प्राप्त केरूनडोलो को 7-6 7-5 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
नागल ने पिछले दो सप्ताह में दूसरी बार अंतिम चार में जगह पक्की की। छठी वरीयता प्राप्त नागल को फाइनल में पहुंचने के लिए अर्जेंटीना के ही जुआन पाल्बो फिकोविच की चुनौती से पार पाना होगा।नागल ने पिछले सप्ताह अर्जेंटीना के फाकुंडो बोगनिस को हराकर करिअर का दूसरा एटीपी चैलेंजर क्ले कोर्ट खिताब जीता था। इससे पहले उन्होंने 2017 में बंगलूरू चैलेंजर टूर्नामेंट जीता था।
विज्ञापन