फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Indias Sumit Nagal reaches semi-finals of ATP Challenger Campinas

सुमित नागल धमाकेदार फॉर्म जारी, एटीपी चैलेंजर के सेमीफाइनल में बनाई जगह

Sun, 06 Oct 2019 08:16 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 06 Oct 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
Indias Sumit Nagal reaches semi-finals of ATP Challenger Campinas
सुमित नागल - फोटो : ट्विटर

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने एटीपी चैलेंजर कैंपिनास में अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को केरूनडोलो की कठिन चुनौती से पार पाकर शनिवार को सेमीफाइनल में जगह बनाई। हाल ही विश्व रैंकिंग में करिअर के सर्वश्रेष्ठ 135वें पायदान पर पहुंचने वाले इस भारतीय खिलाड़ी ने 13वीं वरीयता प्राप्त केरूनडोलो को 7-6 7-5 से शिकस्त दी।

विज्ञापन


नागल ने पिछले दो सप्ताह में दूसरी बार अंतिम चार में जगह पक्की की। छठी वरीयता प्राप्त नागल को फाइनल में पहुंचने के लिए अर्जेंटीना के ही जुआन पाल्बो फिकोविच की चुनौती से पार पाना होगा।नागल ने पिछले सप्ताह अर्जेंटीना के फाकुंडो बोगनिस को हराकर करिअर का दूसरा एटीपी चैलेंजर क्ले कोर्ट खिताब जीता था। इससे पहले उन्होंने 2017 में बंगलूरू चैलेंजर टूर्नामेंट जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed