{"_id":"18dea5f4080be2b036da7617463810b9","slug":"india-trails-0-2-after-losing-opening-days-match-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमदेव, युकी की हार से उम्मीदें लगभग खत्म","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सोमदेव, युकी की हार से उम्मीदें लगभग खत्म
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 03 Mar 2015 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्बिया के खिलाफ डेविस कप अभियान में विजयी शुरुआत का सपना संजोए बैठे भारत को शुक्रवार को करारा झटका लगा।
बंगलूरू में खेले जा रहे वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ के दोनों सिंगल्स मुकाबलों में भारत को पराजय का सामना करना पड़ा।
पहले सिंगल्स मैच में युकी भांबरी को दुसान लाजोविक ने सीधे सेटों में 6-3, 6-2, 7-5 से मात दी, जबकि दूसरे मुकाबले में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद सोमदेव देववर्मन को क्राजिनोविक ने 6-1, 4-6, 6-3, 6-2 से मात देकर भारत पर 2-0 की बढ़त बना ली।
भारतीय टीम के लिए अब सारा दारोमदार लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना की जोड़ी पर है जिसे शनिवार को डबल्स मुकाबले में उतरना है।
चोट के चलते अधिकतर सत्र से बाहर रहे युकी टुकड़ों में ही अच्छा प्रदर्शन कर सके और मैच के दौरान मिले कई अवसरों का लाभ उठाने से चूक गए।
कुल मिलाकर बेहतरीन फॉर्म में चल रहे दुनिया के 61वें नंबर के खिलाड़ी लाजोविक के लिए युकी कभी भी बड़ा खतरा नहीं बन सके। युकी के निराशाजनक प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने मैच के दौरान न केवल 59 बेजां गलतियां कीं, बल्कि मिले नौ ब्रेक प्वाइंट में से सात का फायदा भी नहीं उठा सके।
वहीं सोमदेव ने पहला सेट एकतरफा तरीके से हारने के बाद दूसरा सेट जीतकर कुछ उम्मीद बंधाई, लेकिन इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने जैसे आत्मसमर्पण ही कर दिया और दुनिया के 107वें नंबर के खिलाड़ी क्राजिनोविक के सामने कोई चुनौती पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन
इंडोनेशियन मास्टर्स के सेमीफाइनल में प्रणय
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय ने इंडोनेशिया मास्टर्स ग्रां प्रि गोल्ड टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पांचवीं वरीयता प्राप्त प्रणय ने स्थानीय खिलाड़ी रियांतो सुबेगजा को महज 37 मिनट में 21-13, 21-19 से धूल चटाई। सेमीफाइनल में उनकी भिड़ंत मलयेशिया के डेरेन लियू से होगी। अन्य भारतीय खिलाड़ियों में बी साई प्रणीत को हार का सामना करना पड़ा।