{"_id":"cba8ad5c-dbf3-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"india-hopes-to-paes-and-bhupathi-in-wimbledon","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंबलडन में पेस व भूपति पर रहेंगी भारतीय निगाहें","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
विंबलडन में पेस व भूपति पर रहेंगी भारतीय निगाहें
लंदन
Updated Sun, 23 Jun 2013 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल के तीसरे ग्रैंड स्लेम विंबलडन में भारत की उम्मीदों का दारोमदार पिछले कई वर्षों की तरह इस बार भी उसके दो पुराने दिग्गजों लिएंडर पेस और महेश भूपति पर टिका रहेगा।
विज्ञापन
जबकि एकल मुकाबलों में भारत की तरफ से कोई चुनौती नहीं रहेगी।
पेस और भूपति पिछले कई वर्षों से ग्रैंड स्लेम में भारतीय चुनौती संभालते आ रहे हैं। रिकॉर्ड 13 ग्रैंड स्लेम खिताब जीत चुके पेस विंबलडन में 1999 में पुरुष युगल और 1999, 2003 तथा 2010 में मिश्रित युगल का खिताब जीत चुके हैं।
विज्ञापन
पेस ने 1999 में पुरुष युगल खिताब अपने पुराने जोड़ीदार भूपति के साथ जीता था लेकिन उसके बाद से वह फिर पुरुष युगल खिताब नहीं जीत पाए।
12 ग्रैंड स्लेम जीत चुके भूपति ने विंबलडन का युगल खिताब 1999 में पेस के साथ ही जीता था। वह फ्रेंच ओपन दो बार और यू एस ओपन एक बार जीत चुके हैं। मिश्रित युगल में भूपति चारों ग्रैंड स्लेम दो-दो बार जीत चुके हैं।
विज्ञापन
इसी महीने फ्रेंच ओपन में इन दोनों दिग्गजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था लेकिन इसकी कसर वे विंबलडन में निकालने की कोशिश करेंगे।
पेस की जोड़ी को चौथी वरीयता
पेस और उनके जोड़ीदार चेक गणराज्य के रादेक स्तेपानेक के सामने पहले दौर में इटली के डेनियल ब्रासियाली और इजरायल के जोनाथन एर्लिच की चुनौती रहेगी। यह जोड़ी पांच महीने के अंतराल के बाद विंबलडन के वार्म अप टूर्नामेंट एगोन इंटरनेशनल में उतरी थी जहां उसे क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इस जोड़ी को विंबलडन में चौथी वरीयता दी गई है।
भूपति और ऑस्ट्रिया के जूलियन नोल्स की आठवीं सीड जोड़ी पहले दौर में अर्जेंटीना के लियोनार्दो और स्पेन के अल्बर्ट रामोस से लोहा लेगी।
भारत के रोहन बोपन्ना और फ्रांस के एडवर्ड रोजर वेसलिन की 14वीं सीड जोड़ी को दूसरे दौर में जगह बनाने के लिए फिनलैंड के जार्को निमिनेन और रूस के दमित्री तूर्सूनोव से पार पाना होगा।
महिला युगल में सानिया मिर्जा और अमेरिका की लीजल ह्यूबर की छठी सीड जोड़ी के सामने पहले दौर में चेक गणराज्य की रेनाटा वोराकोवा और क्लारा जाकोपालोवा की चुनौती रहेगी।