{"_id":"578a16d14f1c1bb17b13e6ed","slug":"india-could-win-mixed-double-in-rio-sania","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिश्रित युगल से देश के खाते में आ सकता है ओलंपिक पदक","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
मिश्रित युगल से देश के खाते में आ सकता है ओलंपिक पदक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 16 Jul 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का कहना है कि रियो ओलंपिक में भारत के मिश्रित युगल में पदक जीतने की सबसे ज्यादा उम्मीद है।
विज्ञापन
महिला युगल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सानिया ओलंपिक में मिश्रित युगल में रोहन बोपन्ना के साथ उतरेंगी।
अपनी आत्मकथा ऐस अगेंस्ट आड्स की लाचिंग के मौके पर अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा के साथ मौजूद सानिया ने कहा कि महिला युगल में उनकी जोड़ीदार प्रार्थना थोम्बोरे पर अभी उम्मीदों का ज्यादा दबाव डालना ठीक नहीं लेकिन हम प्रयास करेंगे लेकिन ओलंपिक का अनुभव प्रार्थना के बेहद काम आएगा।
उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि मिश्रित युगल में हमारे पदक जीतने की सबसे ज्यादा संभावना है।