फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Iga Swiatek vs Jasmine Paolini French Open 2024 Womens Singles Final Live Updates Stats Records History

French Open: इगा स्वियातेक ने चौथी बार जीता फ्रेंच ओपन का खिताब, फाइनल में पाओलिनी को 6-2, 6-1 से हराया

Sat, 08 Jun 2024 07:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 08 Jun 2024 07:56 PM IST
सार

शीर्ष रैंकिंग वाली स्वियातेक ने पेरिस में पांच साल में चौथी बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीत लिया है। वह 2007-09 में जस्टिन हेनिन के बाद लगातार तीन बार फ्रेंच ओपन जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं हैं।

विज्ञापन
Iga Swiatek vs Jasmine Paolini French Open 2024 Womens Singles Final Live Updates Stats Records History
इगा स्वियातेक - फोटो : French Open Twitter

विस्तार

फ्रेंच ओपन 2024 के महिला एकल के फाइनल में विश्व नंबर एक पोलैंड की इगा स्वियातेक ने 12वीं वरीयता प्राप्त इटली की जैस्मिन पाओलिनी को लगाताक सेटों में 6-2, 6-1 से हरा दिया है। स्वियातेक इस खिताब की डिफेंडिंग चैंपियन भी थीं। यह उनका चौथा फ्रेंच ओपन खिताब रहा। वह 2020, 2022 और 2023 में चैंपियन बनी थीं। वहीं, पाओलिनी पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंची थीं। हालांकि, इस युवा खिलाड़ी को स्वियातेक के हाथों खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एकतरफा अंदाज में जीता फाइनल

Iga Swiatek vs Jasmine Paolini French Open 2024 Womens Singles Final Live Updates Stats Records History
स्वियातेक और पाओलिनी - फोटो : French Open Twitter
शीर्ष रैंकिंग वाली स्वियातेक ने पेरिस में पांच साल में चौथी बार फ्रेंच ओपन का खिताब हासिल किया। वह जस्टिन हेनिन (2007-09) के बाद लगातार तीन बार फ्रेंच ओपन जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। स्वियातेक ने सेमीफाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त गॉफ को 6-2, 6-4 से पराजित किया था। वहीं, फाइनल में भी स्वियातेक ने पाओलिनी को कोई मौका नहीं दिया और एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की।

स्वियातेक नहीं जीत पाई हैं ये दो ग्रैंडस्लैम
इसके अलावा स्वियातेक 2022 में यूएस ओपन का खिताब भी जीत चुकी हैं। हालांकि, इस चैंपियन खिलाड़ी के नाम ऑस्ट्रेलिया ओपन और विंबलडन का खिताब नहीं है। ऑस्ट्रेलियन ओपन (2022) में वह सेमीफाइनल तक पहुंच पाई हैं। वहीं, विंबलडन (2023) में वह क्वार्टर फाइनल तक पहुंच पाई हैं।

पाओलिनी नहीं कर पाईं उलटफेर

Iga Swiatek vs Jasmine Paolini French Open 2024 Womens Singles Final Live Updates Stats Records History
इगा स्वियातेक - फोटो : सोशल मीडिया
इटली की जैस्मिन पाओलिनी ने सेमीफाइनल में मिर्रा आंद्रीवा को 6-3, 6-1 से हराकर फ्रेंच ओपन फाइनल में प्रवेश किया था। यह उनके कैरियर का पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल रहा। वर्ल्ड रैंकिंग में 12वें स्थान पर मौजूद पाओलिनी उलटफेर करने के मकसद से उतरी थीं, लेकिन ऐसा नहीं कर सकीं। वह 2024 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे राउंड से बाहर हुई थीं। वहीं, 2021, 2022 और 2023 में विंबलडन में पहले राउंड से ही बाहर हुई थीं। 2021 में यूएस ओपन में वह दूसरे राउंड से बाहर हो गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed