फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   HS Prannoy eyes on world champianship-asian games and Take calculative risks dont hold back

प्रणॉय की निगाह विश्व चैंपियनशिप व एशियाई खेलों पर, बोले- नकारात्मकता से रहना चाहता हूं दूर

Sun, 22 Jul 2018 11:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Jul 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
HS Prannoy eyes on world champianship-asian games and Take calculative risks dont hold back
एचएस प्रणॉय

पिछले उतार-चढ़ाव भरे सत्र के  बाद शटलर एचएस प्रणॉय ने कहा है कि वह दिल तोड़ने वाली हार के बाद नकारात्मकता से दूर रहना चाहते हैं। अब उनकी निगाह आने वाली विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में अच्छे नतीजों के लिए सीमित जोखिम उठाने पर हैं। मौजूदा सत्र में इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने कुछ तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले खेले हैं। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में सेमीफाइनल और कांस्य पदक के प्ले ऑफ दोनों ही मैचों में उन्हें तीन गेम तक जूझने के बाद हार झेलनी पड़ी थी।

विज्ञापन


प्रणॉय ने कहा कि उन्होंने इन अहम मुकाबलों में शिकस्त के बारे में सोचना बंद कर दिया है। इससे काफी नकारात्मकता आती है। अब उनका पूरा ध्यान संपूर्ण खेल पर है जहां उन्हें अपने शॉट खेलने होंगे, सीमित जोखिम उठाना होगा और पीछे नहीं हटना होगा। मुझे लगता है कि जब आप हारते हैं तो लोग ध्यान देते हैं, जब आप जोखिम लेकर जीतते हैं वे इस पर ध्यान नहीं देते। एबीसी (एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप) एक ऐसा टूर्नामेंट है जहां यह मेरे पक्ष में रहा और मैंने पदक जीता। लेकिन मुझे लगता है कि आपको प्रयास जारी रखना होता है।
विज्ञापन


एबीसी में कांस्य पदक जीतने के दौरान भी प्रणय ने कई तीन गेम के मैच खेले। इस दौरान प्री क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के वैंग जू वेई और क्वार्टर फाइनल में दुनिया के पूर्व दूसरे नंबर के खिलाड़ी कोरिया के सोन वान हो को क्वार्टर फाइनल में हराया। प्रणॉय को अब 30 जुलाई से नानजिंग विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लेना है और वह ड्रॉ से खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed