{"_id":"5d7c52528ebc3e93af0f47c2","slug":"hong-kong-tennis-open-postponed-amid-ongoing-protests","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग में विरोध प्रदर्शन के चलते डब्ल्यूटीए प्रतियोगिता टली","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
हांगकांग में विरोध प्रदर्शन के चलते डब्ल्यूटीए प्रतियोगिता टली
Sat, 14 Sep 2019 09:03 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 14 Sep 2019 09:03 AM IST
विज्ञापन
tennis
विरोध प्रदर्शन के कारण शुक्रवार को हांगकांग के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में से एक डब्ल्यूटीए (महिला टेनिस) प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया है। डब्ल्यूटीए हांगकांग ओपन महिला टेनिस टूर्नामेंट के आयोजकों ने बताया कि पिछले कई महीने से हो रही लोकतंत्र समर्थक हिंसक प्रदर्शन की ‘मौजूदा स्थिति’ को देखते हुए अगले महीने होने वाली प्रतियोगिता को निलंबित कर रहे है।
विज्ञापन
हांगकांग टेनिस संघ ने एक बयान में कहा कि अपने हितधारकों से लंबी चर्चा के बाद हम इस नजीते पर पहुंचे हैं कि टूर्नामेंट को बाद में कराना सही रहेगा। हांगकांग ओपन का आयोजन पांच से 13 अक्तूबर तक होना था। इस टूर्नामेंट में पहले वीनस विलियम्स, एंजेलिक कर्बर और कैरोलिन वोज्नियाकी सहित कई शीर्ष खिलाड़ियों ने भाग ले चुकी हैं। इसका आयोजन विक्टोरिया पार्क में होता है जो विरोध प्रदर्शन के केंद्र के पास है।
विज्ञापन
हांगकांग में पिछले 14 सप्ताह से लाखों लोग सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यह विरोध प्रदर्शन उस विवादास्पद विधेयक को लेकर हो रहा था जिसमें जरूरत पड़ने पर हांगकांग के किसी व्यक्ति का प्रत्यर्पण कर चीन भेजने।
विज्ञापन