फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Halle Open World number one tennis player Medvedev in the semi-finals defeated Roberto Batista of Spain in the quarter finals

Halle Open: दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी मेदवेदेव सेमीफाइनल में, क्वार्टर फाइनल में स्पेन के राबर्टो बातिस्ता को हराया

Sat, 18 Jun 2022 11:30 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हाले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हाले Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 18 Jun 2022 11:30 PM IST
सार

क्वार्टर फाइनल में रूसी खिलाड़ी ने स्पेन के राबर्टो बातिस्ता को एक घंटे 27 मिनट में हराया। अब उनका सामना जर्मनी के ऑस्कर ओटे से होगा। 
 

विज्ञापन
Halle Open World number one tennis player Medvedev in the semi-finals defeated Roberto Batista of Spain in the quarter finals
डेनिल मेदवेदेव - फोटो : social media

विस्तार

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव हाले ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। क्वार्टर फाइनल में रूसी खिलाड़ी ने स्पेन के राबर्टो बातिस्ता आगुट को 6-2, 6-4 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। अब उनका सेमीफाइनल में सामना जर्मनी के ऑस्कर ओटे से होगा, जिन्होंने एक कड़े मुकाबले में रूस के ही कारेन खाचानोव को 4-6, 7-6, 6-4 से मात दी। सेमीफाइनल में 51वीं रैंकिंग वाले 28 साल के ओटे अपने पहले फाइनल में पहुंचने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


9 ब्रेक प्वाइंट बचाए डेनियल ने 
ग्रास कोर्ट पर होने वाले इस टूर्नामेंट में 26 वर्षीय मेदवेदेव ने एक घंटे 27 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 9 ब्रेक प्वाइंट बचाकर मैच अपने नाम किया। हालांकि, मेदवेदेव को विंबलडन में खेलने की अनुमति नहीं होगी क्योंकि यूक्रेन पर पर हमले के कारण रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा है ।
विज्ञापन


किर्गियोस ने पाब्लो को हराया 
ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस भी सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने स्पेन के पाब्लो कारेनो बुस्टा को 6-4, 6-2 से हराया। उनका सामना पोलैंड के हुबर्ट हुरकाज से होगा जिन्होंने कनाडा के फेलिक्स आगर एलियास्मे को 7-6, 7-6 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच जीतने के  बाद डेनिल मेदवेदेव ने कहा कि आज जीतना मुश्किल लग रहा था, लेकिन मेरी योजना थी कि कामयाब होना है और मैं सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed