{"_id":"0c71311c4cda99f722ed8af00a17220c","slug":"great-leander-paes-saddened-by-london-games-row","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दो साल पहले हुए विवाद के कारण आज भी दुखी हूं'","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
'दो साल पहले हुए विवाद के कारण आज भी दुखी हूं'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 28 Apr 2014 04:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस भले ही पद्मभूषण पाकर खुद को सातवें आसमान पर क्यों न महसूस कर रहे हों लेकिन आज भी वह 2012 लंदन ओलंपिक से पहले हुए विवाद को याद करके दुखी हो जाते हैं।
विज्ञापन
2012 ओलंपिक से पहले हुए विवाद के कारण पेस की अपने हमवतन खिलाड़ी महेश भूपति के साथ जोड़ी टूट गई थी। पेस उन हालातों के लिए भूपति को दोषी मानते हैं।
भारतीय टेनिस में यह विवाद खिलाड़ियों के चयन को लेकर हुआ था और बाद में रोहन बोपन्ना ने भी पेस के साथ खेलने से मना कर दिया था।
लिएंडर पेस ने कहा, "भूपति का लंदन ओलंपिक से हटना मेरे लिए काफी दुखद था। उन्होंने न सिर्फ मुझसे पदक जीतने का मौका छीन लिया बल्कि भारत ने भी पदक जीतने का मौका गंवा दिया।"
विज्ञापन
इस बीच जब पेस से भविष्य में भूपति के साथ एक बार फिर जोड़ी बनाने की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सपाट लहजे में ना कह दिया।
14 ग्रैंड स्लेम खिताब जीतने वाले पेस ने कहा कि वह कड़वा अध्याय अब खत्म हो चुका है और उनकी नजर 2016 में होने वाले रियो ओलंपिक पर है।
पेस ने कहा, "मेरा लक्ष्य अब 2016 ओलंपिक में खेलना है जो मेरा सातवां ओलंपिक होगा।" साथ ही पेस ने कहा कि यदि एआईटीए उन्हें सर्बिया के खिलाफ डेविस कप के लिए बुलाएगी तो वह जरूर खेलेंगे।
विज्ञापन
41 वर्षीय पेस ने कहा, "मैं देश के लिए खेलने को हमेशा तैयार हूं। यदि मुझे बुलाया जाता है और सर्बिया के खिलाफ मेरी जरूरत होती है तो मैं अपने सर्वश्रेष्ठ दूंगा।"
शारापोवा ने बनाई खिताबी हैट्रिक
गत दो बार की चैंपियन रूस की मारिया शारापोवा ने विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया की अना इवानोविच को 3-6, 6-4, 6-1 से हराकर तीसरी बार स्टटगार्ट ग्रां प्री टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।
स्टटगार्ट में छठी सीड शारापोवा ने अपने करियर में पहली बार कोई टूर्नामेंट तीन बार जीता है।
रूसी खिलाड़ी को पहले सेट में शिकस्त का सामना करना पड़ा लेकिन फिर उन्होंने अपने खेल में सुधार करते हुए अगले दोनों सेट जीतकर खिताब पर अपना कब्जा बरकरार रखा।