{"_id":"e12aaf8e-54fa-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"go-soeda-ends-prakash-good-run-at-chennai-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई ओपनः प्रकाश अमृतराज का अभियान थमा","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
चेन्नई ओपनः प्रकाश अमृतराज का अभियान थमा
चेन्नई/एजेंसी
Updated Wed, 02 Jan 2013 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीत के साथ साल 2013 का आगाज करने वाले भारतीय खिलाड़ी प्रकाश अमृतराज का अभियान चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ सका। दूसरे दौर में प्रकाश का मुकाबला जापान के आठवीं सीड खिलाड़ी गो सोदा से था। लेकिन तीन सेटों तक चले जबरदस्त मुकाबले के बाद प्रकाश को 6-7, 6-3, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दो घंटे 29 मिनट तक चले इस मैच में सोदा ने 11 जबकि प्रकाश ने नौ एस लगाए। पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। लेकिन यहां प्रकाश टाईब्रेक में मात खा गए और उनके हाथ से पहला सेट फिसल गया। दूसरे सेट में प्रकाश का खेल गजब का रहा।
विज्ञापन
उन्होंने सोदा को अपने सामने टिकने नहीं दिया और पलटवार करते हुए 6-3 से आसान शिकस्त दी। लेकिन अंतिम और निर्णायक सेट में सोदा दबाव में प्रकाश पर भारी रहे। 6-4 से यह सेट जीतने के साथ ही सोदा ने मैच जीतकर तीसरे दौर में जगह बनाई। एक अन्य मैच में नीदरलैंड के छठवीं सीड रॉबिन हॉस को उलटफेर का शिकार होना पड़ा। दूसरे दौर के इस मुकाबले में स्लोवाकिया के गैर वरीय एलियाज बेदेने ने हास को 7-5, 6-3 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन
सोमदेव-स्टाखोवस्की दूसरे दौर में
भारत के सोमदेव देववर्मन और उक्रेन के सर्जिए स्टाखोवस्की की जोड़ी ने चेन्नई ओपन के पुरुष डबल्स के दूसरे दौर में प्रवेश किया। पहले दौर में सोमदेव और स्टाखोवस्की ने नीदरलैंड के रॉबिन हास और इगोर सिंगलिंग को आसानी से 7-5, 6-3 से हराया।