{"_id":"1452eeae6213a42ec03364bf50d6f2f0","slug":"french-open-starts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंच ओपन में स्टार खिलाड़ियों ने पूरी की पहली बाधाएं","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
फ्रेंच ओपन में स्टार खिलाड़ियों ने पूरी की पहली बाधाएं
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 26 May 2015 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के दूसरे दिन पुरुषों में स्पेन के टॉमी रोब्रेडो, फ्रांस के गिलेस सिमोन, ऑस्ट्रेलिया के बर्नाड टोमिक, स्पेन के फर्नांडो वर्दास्को, चेक गणराज्य के थॉमस बर्डिच ने अपने-अपने पहले राउंड पार कर लिए है।
विज्ञापन
जबकि महिलाओं में रूस की मारिया शारापोवा, बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका, ऑस्ट्रेलिया की सामंथा स्टोसर, उक्रेन की एलिना सवितोलिना, जर्मनी की साबिना लिसिस्की, फ्रांस की एलिजे कोर्नेट, स्पेन की कार्ला सुआरेज नावारो और जर्मनी की एंजेलिके क्रेबर भी पहली बाधा पार करने में सफल रहे।
विज्ञापन
वहीं, स्पेन के फेलिसिआनो लोपेज को उलटफेर का शिकार होना पड़ा। 11वें सीड लोपेज को 74वें वरीय रूस के तेमुराज गाबाश्विली ने 6-3, 7-6, 6-3 से बाहर का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन
चौथे सीड बर्डिच ने जापान के क्वालीफायर योशिहितो निशिओका को 6-0, 7-5, 6-3 से हराया। 18वें सीड रोब्रेडो ने कजाखस्तान के एंड्री गोलुबेव को 3-6, 6-1, 7-5, 6-3 से हराया। महिलाओं के सिंगल्स में दूसरी सीड शारापोवा ने इस्तोनिया की कई कानेपी को 6-2, 6-4 से हराया।
जबकि 27वीं सीड अजारेंका ने स्पेन की मारिया तेरेसा तोरो को 6-2, 6-1 से हराया। 26वीं सीड स्टोसर ने अमेरिका की मैडिसन ब्रेंगल को 6-1, 6-3 से हराया। 19वीं सीड सवितोलिना ने बेल्जियम की यानिना विकमेयर को शिकस्त दी।
20वीं सीड लिसिस्की ने मोनिका पुइग को 6-3, 6-2 से हराया। वहीं जर्मनी की एनिका बेक ने 14वीं सीड पोलैंड की अग्निस्जका रद्वांस्का को 6-2, 3-6, 6-1 से बाहर का रास्ता दिखाया।
29वीं सीड एलिजे कोर्नेट ने इटली की रोबर्टा विंसी को 4-6, 6-4, 6-1 से बाहर का रास्ता दिखाया।