फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   french open: rafael nadal and serena williams logical picks

रविवार से होगा फ्रेंच ओपन का आगाज

Sat, 25 May 2013 07:33 PM IST
पेरिस/एजेंसी
पेरिस/एजेंसी Updated Sat, 25 May 2013 07:33 PM IST
विज्ञापन
french open: rafael nadal and serena williams logical picks

फ्रेंच ओपन का आगाज रविवार से होने जा रहा है। स्टार खिलाड़ियों ने साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम के लिए कमर कस ली है। पुरुषों में स्पेनिश खिलाड़ी राफेल नदाल को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। लेकिन उनकी राह में कांटा है, तो वह हैं दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच।

विज्ञापन


पूर्व नंबर वन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर भी सात बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन नदाल को टक्कर देने के मूड में हैं।

नदाल के हमवतन डेविड फेरर और युवा खिलाड़ी बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव तथा पोलैंड के जर्जी जैंकोविच से भी इस बार ग्रैंड स्लैम में अपनी छाप छोड़ने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन


नदाल से पहले किसी भी टेनिस खिलाड़ी के नाम किसी एक ग्रैंड स्लैम को सात बार से अधिक जीतने का रिकॉर्ड नहीं है। ऑस्ट्रेलियन ओपन में रोरी एमरसन ने छह बार खिताब जीता था तो विलियम रेनशा, पीटर सम्प्रास और रोजर फेडरर ने सात-सात बार विंबलडलन खिताब जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल जोकाविच ने मोंटे कार्लो में आठ बार के विजेता नदाल की चुनौती ध्वस्त करते हुए जीत दर्ज कर थी लेकिन उन्हें नदाल से मैड्रिड ओपन और रोम ओपन में हार का सामना करना पड़ा था। लिहाजा लगातार 15 मैच जीत चुके नदाल और जोकोविच में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।

सेरेना का फॉर्म सब पर भारी
महिलाओं में वर्ष 2002 में फ्रेंच ओपन खिताब पर कब्जा कर चुकीं 31 वर्षीय सेरेना विलियम्स 11 वर्षों बाद एक बार फिर साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम को अपने नाम करने का सपना देख रही हैं। मौजूदा वर्ष में लगातार 24 मैच और लगातार चार टूर्नामेंट जीत चुकीं दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी के सामने पूर्व नंबर वन रूस की मारिया शारापोवा, तीसरी वरीय विक्टोरिया अजारेंका और गत वर्ष की सेमीफाइनललिस्ट सामंता स्टोसर से कड़ी चुनौती मिल सकती है। फिलहाल सेरेना की फार्म इन सब पर भारी दिखाई दे रही है।


ये दिग्गज रहेंगे नदारद
इस बीच फ्रेंच ओपन से दिग्गज खिलाड़ियों के हटने का सिलसिला जारी है और इस बार टूर्नामेंट में दुनिया के दूसरे नंबर के टेनिस खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे, सातवें नंबर के खिलाड़ी अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो और ऑस्ट्रेलिया के बर्नाड टामिक टूर्नामेंट से अनुपस्थित रहेंगे, जिसका सीधा फायदा खिताब के दावेदार खिलाड़ियों को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed