{"_id":"48b2a2ce-a60e-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"french-open-prize-money-grew-to-40-lakh-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंच ओपन की इनामी राशि 40 लाख डॉलर बढ़ी","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
फ्रेंच ओपन की इनामी राशि 40 लाख डॉलर बढ़ी
पेरिस/एजेंसी
Updated Tue, 16 Apr 2013 02:21 AM IST
विज्ञापन
साल के दूसरे ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन की इनामी राशि में 40 लाख डॉलर तक की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद अब इसकी कुल इनामी राशि करीब 2.87 करोड़ डॉलर तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
फ्रेंच ओपन के आयोजकों ने कहा, ‘पुरुष और महिला एकल के विजेताओं को 15 लाख यूरो की इनामी राशि मिलेगी जो पिछले टूर्नामेंट की तुलना में ढाई लाख यूरो अधिक है। इनामी राशि में बढ़ोतरी उस योजना का हिस्सा है जिसके तहत 2016 तक इसे 3.2 करोड़ यूरो किया जाना है।’
विज्ञापन
फ्रेंच ओपन के अलावा यूएस ओपन की इनामी राशि भी इस साल बढ़कर 3.3 करोड़ डॉलर तक पहुंच जाएगी जबकि 2017 तक इसे पांच करोड़ डॉलर करने की योजना है।