फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   french open on fire

फ्रेंच ओपन: सुपरस्टार जोकोविच और सेरेना जीते

Sun, 29 May 2016 07:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 May 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
french open on fire

शीर्ष वरीय सर्बिया के नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन के अंतिम-16 में प्रवेश कर गए। मेजबान देश फ्रांस के लिए 33 साल में पहली बार किसी फ्रांसीसी को चैंपियन बनते देखने की उम्मीदों को जो विल्फ्रेड सोंगा के बाहर होने से बड़ा झटका लग गया है। सोंगा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण एरनेस्ट गुलबिस के खिलाफ मैच के पहले ही सेट में हटने को मजबूर कर दिया।

विज्ञापन


जोकोविच टेनिस में सभी चारों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीतने वाले आठवें खिलाड़ी बनने की ओर बढ़ रहे हैं। फ्रेंच ओपन के अलावा तीनों ग्रैंडस्लैम जीत चुके जोकोविच ने एलजाज बेडेने को 6-2, 6-3, 6-3 से पराजित किया। जोकोविच जानते हैं कि स्पेन के नौ बार के चैंपियन राफेल नदाल के हटने से उनके खिताब जीतने के अवसर बढ़े हैं।
विज्ञापन


जोकोविच के मैच जीतते ही कम रोशनी हो गई। मुकाबले के दौरान अंतिम क्षणों में ही कम रोशनी हो गई लेकिन अंपायर ने मैच जारी रखा। जोकोविच ने मैच के बाद कहा कि उनके लिए मैच जीतना जरूरी था क्योंकि मौसम के कारण मैच अगले दिन खिसकता तो थोड़ी समस्या आ सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में आस्ट्रिया के डोमोनिक थिम ने जर्मनी के 19वर्षीय एलेक्जेंडर जवारेव को 6-7, 6-3, 6-3, 6-3 से मात दी। अब उनकी टक्कर स्पेन के मार्सेल ग्रैंनोलर्स से होगी जो हमवतन राफेल नदाल के कलाई में चोट के कारण हट जाने से बिना एक शॉट लगाए चौथे राउंड में पहुंच गए।

यदि टिम चौथे दौर का मैच जीत जाते हैं तो वह पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगे। पुरुष वर्ग के अन्य खिलाड़ियों में स्पेन के डेविड फेरर ने हमवतन फेलसियानो लोपेज को 6-4, 7-6, 6-1 से पराजित किया। अब उनकी टक्कर सातवीं वरीयता के टामस बर्डिच से होगी जिन्होंने पाबलो कुईवेस को 6-4, 3-6, 6-2, 7-5 से हराया। बल्जियम के 12वीं वरीयता प्राप्त डेविड गोफिन ने निकोलस एल्मार्गो को 6-2, 4-6, 6-3, 4-6, 6-2 से मात दी।

सेरेना, टिमिया और कार्ला भी अंतिम 16 में

french open on fire
serena williams

उधर महिला वर्ग में 22वें ग्रैंड स्लैम खिताब के अभियान में जुटीं अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने फ्रांस की क्रिस्टिना मलादेनोविक के खिलाफ 6-4, 7-6 से जीत दर्ज की। जब सेरेना दूसरे सेट के टाईब्रेकर में थीं तब आंधी के कारण मैच रोकना पड़ा और जब ढाई घंटे बाद मैच दोबारा शुरू हुआ तो सेरेना को मैच जीतने के लिए सिर्फ पांच मैच प्वाइंट की जरूरत पड़ी।

अब सेरेना की टक्कर यूक्रेन की 18वीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वीतोलिना से होगी जिन्होंने पूर्व चैंपियन एना इवानोविच को पराजित किया था। सेरेना की बहन वीनस पहले ही चौथे दौर में पहुंच चुकी हैं और उनकी सेमीफाइनल में भिड़ंत हो सकती है। महिला वर्ग के अन्य मुकाबलों में आठवीं वरीयता की स्विस खिलाड़ी टिमिया बेस्श्निजकी, स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो और कजाकिस्तान की यूलिया पुतिनत्सेवा पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के अंतिम 16 में प्रवेश करने में सफल रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed