फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   ferrer and radwanska move to 2nd round in wimbledon

विंबलडनः दूसरे राउंड में पहुंचे फेरर और रदवांस्का

Wed, 26 Jun 2013 04:46 PM IST
लंदन
लंदन Updated Wed, 26 Jun 2013 04:46 PM IST
विज्ञापन
ferrer and radwanska move to 2nd round in wimbledon

दुनिया में चौथे नंबर के खिलाड़ी डेविड फेरर और महिलाओं में चौथी वरीय पोलैंड की अग्निस्का रदवांस्का विंबलडन में अपने-अपने वर्ग में मुकाबले जीतकर दूसरे राउंड में प्रवेश कर गए हैं।

विज्ञापन


स्पेनिश खिलाड़ी फेरर ने अर्जेंटीना के मार्टिन एलेंड को सीधे सेटों में 6-1, 4-6, 7-5, 6-2 से हराकर पुरुष एकल के दूसरे राउंड में अपनी जगह पक्की की।

इससे पहले फेरर के हमवतन व 12 ग्रैंड स्लेम विजेता स्पेन के राफेल नदाल को पहले ही राउंड में हार कर बाहर होना पड़ा था।

हालांकि फेरर के लिए भी मुकाबला थोड़ा संघर्षपूर्ण रहा और पहला सेट जीतने के बाद उन्होंने दूसरा सेट 4-6 से गंवा दिया। लेकिन इसके बाद फेरर ने पलटवार करते हुए लगातार दोनों सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


अन्य एकल मुकाबलों में फ्रांस के रिचर्ड गास्के भी पहले राउंड में सफल रहे। नौंवी वरीय इस खिलाड़ी ने स्पेन के मार्सेल ग्रैनोलर्स को चार सेट तक खींचे मुकाबले में 6-7, 6-4, 7-5, 6-4 से मात दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, इसके उलट स्पेन के फेलिसियानो ने 19वीं सीड फ्रांस के जाइल्स साइमन को तीन सेटों में हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।

महिला वर्ग में विश्व की दो स्टार टेनिस खिलाड़ियों नंबर वन सेरेना विलियम्स और रूस की मारिया शारापोवा के बीच विवाद की वजह से सुर्खियों में छाए बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव ने इटली के सिमोन बालेली को लगातार सेटों में 6-1, 6-4, 6-3 से हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया।

सातवीं सीड चेक गणराज्य के थामस बर्डिच, 17वीं सीड कनाडा के मिलोस राओनिक, 23वीं सीड इटली के आंद्रियास सेपी और जापान के गो सोएदा भी दूसरे राउंड में पहुंच गए हैं।

दूसरी ओर, विंबलडन के महिला एकल में चौथी सीड पोलैंड की अग्निस्का रदवांस्का ने आस्ट्रिया की वोने मियूसबर्गर को लगातार सेटों में 6-1, 6-1 से आसानी से हराकर दूसरे राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली जबकि रूस की एलीना वेस्नीना ने चेक गणराज्य की आंद्रिया लावाकोवा को 6-2, 7-5 से हराया।


अन्य एकल मुकाबलों में 23वीं सीड जर्मनी की सबाइन लिसिकी ने इटली की फ्रांसिस्का शियावोन को 6-1, 6-2 से शिकस्त देकर ग्रैंड स्लेम के दूसरे राउंड में आसानी से प्रवेश कर लिया।

सातवीं सीड जर्मनी की एंजेलिक कर्बर ने अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स को आसान मुकाबलों में 6-3, 6-4 से हराकर दूसरे राउंड का टिकट कटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed