फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   federer suffers one more worst defeat

खत्म हो रहा फेडरर का 'जादू', मिली एक और शर्मनाक हार

Sun, 21 Jul 2013 09:56 AM IST
हैम्बर्ग
हैम्बर्ग Updated Sun, 21 Jul 2013 09:56 AM IST
विज्ञापन
federer suffers one more worst defeat

लगभग एक दशक तक टेनिस कोर्ट पर अपनी बादशाहत कायम रखने वाले रोजर फेडरर का जादू अब तेजी से उतरने लगा है। शनिवार को एक मुकाबले में उन्हें अपने से बेहद कम रैंकिंग वाले खिलाड़ी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


रिकॉर्ड 17 बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले स्विट्जरलैंड के फेडरर को हैम्बर्ग क्लेकोर्ट टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में 114वीं रैंकिंग के गैरवरीय खिलाड़ी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


22 साल के अर्जेंटीना के फेडरिको डेलबोनिस ने अपने कॅरियर की सबसे बड़ी जीत हासिल करते हुए पूर्व नंबर एक फेडरर को सीधे सेटों में 7-6 (9-7), 7-6 (7-4) से करारी शिकस्त दी। जीत के बाद फेडरिको ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि जैसे मैं सपना देख रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने के अंदर फेडरर को दूसरी बार सौ रैंकिंग से ऊपर वाले खिलाड़ी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। उन्हें पिछले महीने विंबल्डन में दूसरे दौर में 116वें नंबर के यूक्रेन के सर्गेई स्टाखोवस्की ने हराया था।

फाइनल में फेडरिको का सामना रविवार को इटली के 12वीं सीड खिलाड़ी फेबियो फोगनिनी से होगा। फोगनिनी ने स्पेन के निकोलस अल्मार्गो को 6-4, 7-6 से हराया। फोगनिनी लगातार दूसरा फाइनल खेलेंगे।


शनिवार को मिली एक और करारी हार के बाद 31 साल के फेडरर के कॅरियर पर सवाल उठने लगे हैं। उन्हें अब खुद को साबित करने के लिए कड़ा परिश्रम करना होगा।

फेडरर हैम्बर्ग में चार बार खिताब जीत चुके हैं। पांचवें पायदान पर काबिज फेडरर का 2003 के बाद से यह सबसे निचली रैंकिंग है। विंबल्डन के दूसरे दौर में हार के बाद उनके विश्व रिकॉर्ड लगातार 36 ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का सिलसिला थम गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed