{"_id":"51760cda38106bfa288560d6f32da789","slug":"federer-out-of-top-3-in-any-grand-slam-in-a-decade","type":"story","status":"publish","title_hn":"और गिरे फेडरर, ग्रैंड स्लैम रैंकिंग में टॉप 3 से बाहर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
और गिरे फेडरर, ग्रैंड स्लैम रैंकिंग में टॉप 3 से बाहर
इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 20 Aug 2013 03:39 PM IST
विज्ञापन
लगभग एक दशक तक टेनिस कोर्ट पर बादशाहत कायम रखने वाले रोजर फेडरर को अपने लाजवाब करियर में अब सबसे बुरे दिन देखने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विश्व रिकॉर्ड 17 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले फेडरर एटीपी की नई रैंकिंग में दो पायदान नीचे गिर गए हैं, जिससे उनकी वर्तमान रैंकिंग सात हो गई है।
इस बार फेडरर को यूएस ओपन में सातवीं वरीयता मिली है, जबकि नोवाक जोकोविक को शीर्ष वरीयता दी गई है। राफेल नदाल को दूसरी और 2012 के चैंपियन एंडी मरे को तीसरी वरीयता मिली है।
विज्ञापन
अगले हफ्ते से शुरू होने वाले साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन से पूर्व वह शीर्ष पांच खिलाड़ियों की सूची से भी बाहर हो गए। अमेरिकी ओपन के आयोजक एटीपी रैंकिंग के आधार पर ही टूर्नामेंट की वरीयता तय करते हैं।
विज्ञापन
इस तरह से पिछले एक दशक में पहली बार फेडरर किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में शीर्ष तीन खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं होंगे। फेडरर की 17 ग्रैंड स्लैम जीत में पांच अमेरिकी ओपन खिताब भी शामिल है।
फेडरर को 2002 में अमेरिकी ओपन में 13वीं वरीयता मिली थी, लेकिन इसके बाद वह अब तक शीर्ष तीन खिलाड़ियों में शामिल रहे। इसके बाद उनकी सबसे खराब रैंकिंग 2003 में विंबलडन में रही, जहां उन्हें चौथी वरीयता दी गई। और यहीं पर उन्होंने अपना पहला ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीता था।
स्विट्जरलैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी को 2004-08 तक लगातार 18 ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में पहली वरीयता दी गई। महिला वर्ग की रैंकिंग मंगलवार को जारी की जाएगी।