{"_id":"b0eb8bf6-c9f6-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"federer-considered-mobile-is-dangerous-for-tennis","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेडरर ने माना, टेनिस के लिए खतरा है मोबाइल","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
फेडरर ने माना, टेनिस के लिए खतरा है मोबाइल
पेरिस/एजेंसी
Updated Fri, 31 May 2013 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और ग्रैंड स्लैम खिताबों के बादशाह रोजर फेडरर ने टेनिस कोर्ट पर मोबाइल के प्रयोग को लेकर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
फेडरर का मानना है कि टेनिस कोर्ट पर खिलाड़ियों के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के खतरनाक परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसका असर खेल पर भी पड़ सकता है।
गौरतलब है कि यहां चल रहे वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन में यूक्रेन के सर्जेई स्टाखोवस्की ने पहले राउंड में फ्रांस के रिचर्ड गास्के से हारने के बाद विवादास्पद लाइन काल की तस्वीर लेने के लिए अपने मोबाइल का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
जबकि फ्रांस के गाएल मोंफ्ल्सि ने दूसरे राउंड में बुधवार को एरनेस्ट गुलबिस के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद मैक्सिकन वेव दिखा रहे दर्शकों की तस्वीर लेने के लिए मोबाइल फोन निकाल लिया था।
विज्ञापन
फ्रेंच ओपन में दूसरी सीड फेडरर का मानना है कि मोबाइल तकनीक के इस्तेमाल से खेल में परेशानी खड़ी हो सकती है। उन्होंने कहा, 'ऐसा पहले भी हुआ था और आगे भी हो सकता है। मुझे कोई हैरानी नहीं होगी कि इसकी वजह से नियमों में कोई परिवर्तन कर दिया जाए। यदि आप ऐसा करते हैं तो जुर्माना ज्यादा भी हो सकता है।'
फेडरर ने कहा, 'आप मोबाइल को कहीं भी छिपा सकते हैं और इसका गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। आपको उम्मीद करनी होगी कि खिलाड़ी मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ फोन के लिए करें और इसका कहीं गलत इस्तेमाल न हो।'
उल्लेखनीय है कि स्टाखोवस्की ने गास्के के साथ हारने के बाद जो तस्वीर ली थी, उसे उन्होंने ट्विटर पर लोड किया था। हालांकि उन्होंने बाद में माना था कि यह गलत है और नियम आपको ऐसा करने की इजाजत नहीं देते जबकि मोंफ्ल्सि ने कहा कि उन्होंने दर्शको की तस्वीर लेने से पहले चेयर अंपायर की अनुमति ले ली थी।