{"_id":"ccee9780-dce8-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"federer-and-ana-move-to-2nd-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंबलडनः पहले ही राउंड में राफेल नदाल बाहर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
विंबलडनः पहले ही राउंड में राफेल नदाल बाहर
लंदन
Updated Tue, 25 Jun 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन। विंबलडन का शानदार आगाज सोमवार को हो गया।
विज्ञापन
पहले दिन पुरुषों में स्पेन के राफेल नदाल और इटली के फाबियो फोगनिनी को उलटफेर का सामना करना पड़ा, जबकि महिलाओं में इटली की सारा ईरानी भी पहले राउंड से ही बाहर हो गईं।
बेल्िजयम के स्टीव डार्सिस ने पांचवें सीड नदाल को 7-6, 7-6, 6-4 से बाहर का रास्ता दिखाया।
पुरुषों में रोजर फेडर, मारिन सिलिक और जर्जी जानोविच जबकि महिलाओं में मारिया शारापोवा, अना इवानोविच, लुसी साफारोवा और एलिजे कार्नोट ने अपने-अपने मुकाबले जीत दूसरे राउंड में जगह बनाई।
विज्ञापन
वहीं, सात बार के चैंपियन और तीसरे सीड स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने रोमानिया के विक्टर हानेस्कू को 6-3, 6-2, 6-0 से हराया जबकि 10वें सीड क्रोएशिया के मारिन सिलिक ने साइप्रस के मार्कोस बाघदातिस को 6-3, 6-4, 6-4 से मात दी।
विज्ञापन
24वें सीड पोलैंड के जर्जी जानोविक ने ब्रिटेन के कायले इडमुंड को 6-2, 6-2, 6-4 से शिकस्त दी। वहीं ऑस्ट्रिया के जुर्गेन मेल्जर ने 30वें सीड इटली के फाबियो फोगनिनी को 6-7, 7-5, 6-3, 6-2 से चौंकाया।
फ्रांस के स्टीफन रोबर्ट ने कोलंबिया के एलेजांद्रो फाला को 6-3, 7-6, 7-5 से हराया जबकि 25वें सीड फ्रांस के बेनोट पायरे ने रोमानिया के आद्रियान उंगुर को 6-4, 4-6, 6-3, 6-1 से शिकस्त दी।
महिलाओं में तीसरी सीड रूस की मारिया शारापोवा ने फ्रांस की क्रिस्िटना मलादेनोविक को 7-6, 6-3 से हराया जबकि 12वीं सीड सर्बिया की अना इवानोविच ने फ्रांस की वर्जिने राजानो को 7-6, 6-0 से शिकस्त दी।
27वीं सीड चेक गणराज्य की लुसी साफारोवा ने अमेरिका की लाउरेन डेविस को 6-4, 6-0 से हराया जबकि 29वीं सीड फ्रांस की एलिजे कार्नेट ने अमेरिका की वानिया किंग को 4-6, 6-3, 6-1 से शिकस्त दी।
वहीं पुरेटो रिको की मोनिका पुइग ने पांचवीं सीड इटली की सारा ईरानी को 6-3, 6-2 से चौंकाया, जबकि चेक गणराज्य की इवा बिर्नेरोवा ने 26वीं सीड अमेरिका की वारवारा लेपचेंको को 6-2, 4-6, 6-4 से हराया।
वहीं इटली की फ्लाविआ पेनेटा ने ब्रिटेन की एलेना बालतेचा को 6-4, 6-1 से हराया।