{"_id":"5e385f178ebc3e4b50555304","slug":"fed-cup-postponed-for-three-weeks-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के चलते तीन सप्ताह के लिए टला फेड कप टूर्नामेंट","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
कोरोना वायरस के चलते तीन सप्ताह के लिए टला फेड कप टूर्नामेंट
Mon, 03 Feb 2020 11:27 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
फेड कप 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस संक्त्रस्मण के फैलने के बाद चीन की जगह कजाखस्तान को फेड कप टेनिस प्रतियोगिता मेजबानी दी गई थी लेकिन मंगलवार से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट को तीन सप्ताह के लिए टाल दिया गया। इस प्रतियोगिता के एशिया-ओसियाना ग्रुप एक स्पर्धा का आयोजन पहले चीन के डोंगुआन शहर में चार से आठ फरवरी तक होना था।
विज्ञापन
अखिल भारतीय टेनिस महासंघ (एआईटीए) के मुताबिक आईटीएफ ने टूर्नामेंट को स्थगित करने की पुष्टि की। इससे पहले कजाखस्तान की सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में किसी भी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
एआईटीए ने कहा, ‘आईटीएफ डब्ल्यूटीए के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि टूर्नामेंट के लिए शीर्ष खिलाड़ियों की मौजूदगी सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही नए मेजबान के विकल्प को भी तलाश रहे हैं।’ भारत के अलावा चीन, कोरिया, चीनी ताइपे, इंडोनेशिया और उज्बेकिस्तान की टीमें ग्रुप एक से दो प्लेआफ स्थानों के लिए चुनौती पेश करेंगी।
विज्ञापन