फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Fan asks to Maria Sharapova during tennis match, will you marry me

Video: बीच मैच में फैन ने किया प्रपोज, शारापोवा ने मुस्कुराकर कुछ यूं दिया जवाब

Thu, 30 Nov 2017 08:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 30 Nov 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
Fan asks to Maria Sharapova during tennis match, will you marry me
मारिया शारापोवा

अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा को खेल के दौरान ही शादी का प्रस्ताव मिल गया। दरअसल, शारापोवा इस्तांबुल में आगे आने वाले बड़े टूर्नामेंट की तैयारी के लिए एक टूर्नामेंट में खेल रही थी। टेनिस कोर्ट पर वह जैसे ही सर्विस करने वाली थी ही कि, तभी दर्शकों के बीच से एक शख्स की आवाज आई। उस युवक ने चिल्ला कर पूछा ‘मारिया विल यूं मैरी मी' यानी मारिया क्या तुम मुझसे शादी करोगी। मारिया ने आवाज सुनते ही मुस्कुराकर सर हिलाते हुए बोली 'मे बी' यानी शायद। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे, जिसका वीडियो वाइरल हो रहा है।

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि शारापोवा ने यह मैच 7-6, 6-0 से जीता था। शारापोवा ने इसी साल अप्रैल में टेनिस कोर्ट पर वापसी की है। मालूम हो कि इससे पहले उन्होंने 15 महीने का प्रतिबंध झेला था। उनपर यह प्रतिबंध डोपिंग के चलते लगाया गया था। उन्हें इस साल यूएस ओपन में वाइल्ड कार्ड एंट्री दी गई थी। उन्होंने चौथे दौर तक का सफर तय किया था। हाल ही में हुए यूएस ओपन में मारिया ने दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी रोमानिया की सिमोना हालेप को हराकर टेनिस प्रेमियों को चकित कर दिया था।
विज्ञापन


पढ़ेंः-यूएस ओपन: मारिया शारापोवा 15 महीने बाद कोर्ट में उतरी और यह कमाल कर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा भले ही कितने ही विवादों में रहें लेकिन दुनियाभर में उनके प्रशंसकों की कमी नहीं है। मारिया को तकरीबन दो साल प्रतिबंध के कारण टेनिस कोर्ट से दूर रहना पड़ा। मालूम हो कि हाल ही में दिल्ली की एक अदालत ने एक घर खरीदार की शिकायत पर अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। 


देखें वीडियोः-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed