फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Elina Svitolina wins WTA Finals to defeate Sloane Stephens in Singapore

स्टीफंस को हराकर स्वितोलिना ने जीता सिंगापुर डब्ल्यूटीए फाइनल्स का खिताब 

Sun, 28 Oct 2018 11:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Elina Svitolina wins WTA Finals to defeate Sloane Stephens in Singapore
इलीना स्वितोलिना

दुनिया की नंबर छह खिलाड़ी इलीना स्वितोलिना ने रविवार को डब्ल्यूटीए फाइनल्स का खिताब जीतकर सत्र का शानदार अंत किया। 

विज्ञापन


यूक्रेन की स्वितोलिना ने फाइनल में अमेरिका की स्लोएने स्टीफंस को एक सेट पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए 3-6, 6-2, 6-2 से पराजित कर अपने कॅरिअर की सबसे बड़ी ट्रॉफी जीती। यह मैच दो घंटे 23 मिनट तक चला। 


इस जीत के साथ ही स्वितोलिना और स्टीफंस के बीच जीत-हार का अंतर एक-एक हो गया है। पिछले साल शुरुआती दौर में ही बाहर होने वाली स्वितोलिना ने इस बार अपने सभी मैच जीतकर खिताब पर भी कब्जा कर लिया। 
विज्ञापन


स्वितोलिना के लिए यह सत्र काफी अच्छा रहा। उन्होंने कुल चार खिताब जीते। इनमें ब्रिसबेन, दुबई और रोम भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed