{"_id":"5fa8a5cd8ebc3e9b8979139e","slug":"eckental-challenger-ramkumar-loses-to-sebastian-korda-in-title-match-jumped-21-places-in-the-ranking","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर खिताबी मुकाबले में कोर्डा से हारे रामकुमार, रैंकिंग में लगाई 21 स्थान की छलांग","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
जन्मदिन पर खिताबी मुकाबले में कोर्डा से हारे रामकुमार, रैंकिंग में लगाई 21 स्थान की छलांग
Mon, 09 Nov 2020 07:43 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 09 Nov 2020 07:43 AM IST
विज्ञापन
रामकुमार रामनाथन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टेनिस खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन को चैलेंजर सर्किट में एक बार फिर उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा जब वह एकेंटल टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार को यहां अमेरिका के सेबेस्टियन कोर्डा के खिलाफ हार गए। अपना 26वां जन्मदिन मना रहे गैरवरीय भारतीय को खिताबी मुकाबले में दुनिया के 135वें नंबर के खिलाड़ी और सातवें वरीय कोर्डा के खिलाफ एक घंटे और 23 मिनट में 4-6 4-6 से हार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला लेकिन कोर्डा ने सेट जीत लिया। दूसरे सेट में मुकाबला अधिक करीबी था लेकिन 4-4 के स्कोर पर सर्विस करते हुए रामकुमार 40-0 से आगे थे लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार पांच अंक और अपनी सर्विस गंवा दी। कोर्डा ने इसके बाद अपनी सर्विस पर ऐस के साथ मैच और चैंपियनशिप प्वाइंट हासिल किया और रामकुमार के फोरहैंड रिटर्न नेट पर मारते ही जीत दर्ज की।
विज्ञापन
रैंकिंग में लगाई 21 स्थान की छलांग
यह पांचवां मौका हैं जब रामकुमार को चैलेंजर सर्किट में उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। रामकुमार इससे पहले तालाहासी (अप्रैल 2017), विनेटका (जुलाई 2017), पुणे (नवंबर 2017) और ताइपे (अप्रैल 2018) में उप विजेता रह चुके हैं। रामकुमार का हालांकि 2020 में यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है जिसके लिए उन्हें 7200 यूरो की इनामी राशि और 60 रैंकिंग अंक मिले। यह भारतीय खिलाड़ी एटीपी एकल रैंकिंग में अब 206 से 185वें स्थान पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन