फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   djokovic ferrer in third round of australian open

जोकोविच, फेरर आसानी से तीसरे राउंड में

Thu, 17 Jan 2013 12:13 AM IST
मेलबर्न/एजेंसी
मेलबर्न/एजेंसी Updated Thu, 17 Jan 2013 12:13 AM IST
विज्ञापन
djokovic ferrer in third round of australian open

आस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दिन भी टॉप सीडेड खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। पुरुषों में जहां नोवाक जोकोविच, डेविड फेरर, थॉमस बर्डिच और जानको टिप्सारेविच ने आसानी से तीसरे राउंड में प्रवेश किया। वहीं महिलाओं में मारिया शारापोवा, अना इवानोविच, वीनस विलियम्स और एगनेस्का रद्वांस्का भी आसानी से अगले राउंड में पहुंचने में सफल रहीं। हालांकि स्थानीय खिलाड़ी और नौवीं सीड सामंथा स्टोसर उलटफेर का शिकार हो गईं।

विज्ञापन


दुनिया के नंबर वन और गत तीन बार के विजेता जोकोविच ने अमेरिका के रेयान हैरिसन को आसानी से 6-1, 6-2, 6-3 से रौंद दिया। जोकोविच ने तो पहला सेट महज 20 मिनट में ही निपटा दिया। तीसरे राउंड में जोकोविच की भिड़ंत अब 31वीं सीड रादेक स्टेपानेक से होगी।
विज्ञापन


हालांकि चौथे सीड फेरर के लिए मुकाबला आसान नहीं रहा और पहला सेट 6-0 से जीतने के बावजूद उन्हें अमेरिका के टिम स्मीजेक के खिलाफ 6-0, 7-5, 4-6, 6-3 से मुकाबला जीतने में काफी पसीना बहाना पड़ा। पुरुष वर्ग के अन्य मुकाबलों में फर्नांडो वर्दास्को ने जेवियर मालिसे को 6-1, 6-3, 6-2 से, आठवीं सीड टिप्सारेविच ने लुकास लाको को 6-3, 6-4, 3-6, 4-6, 7-5 से और थॉमस बर्डिच ने गुइलामे रुफिन को 6-2, 6-4, 6-4 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला वर्ग में दूसरी सीड शारापोवा ने जापान की मिसाकी डोई को संभलने का मौका भी नहीं दिया और आसानी से 6-0, 6-0 से रौंद दिया। इसी तरह वीनस भी अपनी फिटनेस पर उठ रहे सवालों को दरकिनार करती हुईं फ्रांस की एलिजे कॉर्ने को 6-3, 6-3 से हराकर तीसरे राउंड में प्रवेश किया। हालांकि स्थानीय खिलाड़ी सामंथा स्टोसर चीन की झेंग जी से 6-4, 1-6, 7-5 से हारकर बाहर हो गईं। महिला वर्ग के अन्य मुकाबलों में इवानोविच ने यूंग जान चान को 7-5, 1-6, 6-4 से, ली ना ने ओल्गा गोवोर्तसोवा को 6-2, 7-5 से और रद्वांस्का ने इरिना केमीला बेगू को 6-3, 6-3 से हराकर आसानी से तीसरे राउंड में प्रवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed