फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   djokovic, federer, nadal in quarters at rome masters

क्वार्टर फाइनल में पहुंचे जोकोविच, फेडरर व नदाल

Fri, 17 May 2013 10:41 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 17 May 2013 10:41 PM IST
विज्ञापन
djokovic, federer, nadal in quarters at rome masters

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच, दूसरी सीड स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और 6 बार के चैंपियन स्पेन के राफेल नदाल ने रोम मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

विज्ञापन


टॉप सीड जोकोविच ने उक्रेन के अलेक्सांद्र दोलगोपोलोव को लगातार सेटों में 6-1, 6-4 से हराया जबकि फेडरर ने फ्रांस के जाइल्स सिमोन पर 6-1, 6-2 से आसान जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पांचवीं सीड नदाल को लात्विया के क्वालीफायर अर्नेस्ट्स गुल्बिस को 1-6, 7-5, 6-4 से हराने के लिए तीन सेटों तक जूझना पड़ा। हालांकि सातवीं सीड अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो और नौवीं सीड फ्रांस के रिचर्ड गास्केट की चुनौती तीसरे राउंड में ही समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व यूएस ओपन चैंपियन डेल पोत्रो को फ्रांस के बेनोत पेयरे ने 6-4, 7-6 से और गास्केट को पोलैंड के जेरजी जानोविक्ज ने 3-6, 7-6, 6-4 से शिकस्त दी।

दूसरी ओर, महिला वर्ग में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स सेमीफाइनल में पहुंच गईं। सेरेना ने स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो को बेहद आसानी से 6-2, 6-0 से पीटकर अंतिम चार में प्रवेश किया।


सेरेना की यह लगातार 22वीं जीत है। हालांकि मारिया शारापोवा शारीरिक परेशानी के कारण क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नहीं उतर सकीं जिसके बाद इटली की सारा इरानी को सेमीफाइनल में स्थान मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed