फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   djokovic beats tommy haas for quarter final in wimbledon

विंबलडनः हास को हरा क्वार्टर फाइनल में पहुंचे जोकोविच

Tue, 02 Jul 2013 10:19 PM IST
लंदन
लंदन Updated Tue, 02 Jul 2013 10:19 PM IST
विज्ञापन
djokovic beats tommy haas for quarter final in wimbledon

शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच ने विंबलडन में बड़े सितारों के उलटफेर के क्रम को रोकते हुए साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

विज्ञापन


दुनिया के नंबर वन सर्बिया के जोकोविच ने 13वीं सीडेड जर्मनी के टॉमी हास को सीधे सेटों में 6-1, 6-4, 7-6 (7-4) से मात देकर अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया। सेंटर कोर्ट पर नंबर वन खिलाड़ी पहले सेट में आत्मविश्वास से लबरेज नजर आए और उन्होंने बिना किसी परेशानी के 6-1 से सेट जीत लिया।
विज्ञापन


ग्रास कोर्ट पर जर्मन खिलाड़ी से दो बार शिकस्त का सामना कर चुके जोकेविच 35 वर्षीय हास को खुद पर हावी होने का मौका नहीं दिया। सर्बियाई खिलाड़ी ने हास का इसी के साथ विंबलडन में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के रूप में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने का सपना भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने करियर में लगातार 17वें ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में पहुंचे जोकेविच का मुकाबला अब क्वार्टर फाइनल में सातवीं सीड चेक गणराज्य के थामस बर्डिच से होगा।

पहला सेट आसानी से जीतने वाले जोकोविच को तीसरे सेट में चुनौती मिली। लेकिन टाईब्रेकर में बाजी मारते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

वर्ष 2011 के चैंपियन जोकेविच ने मुकाबले में 13 ऐस और 40 विनर्स लगाए।

जोकोविच का बर्डिच के साथ करियर में 13-2 का शानदार रिकॉर्ड रहा है लेकिन चेक खिलाड़ी बड़े उलटफेर करने में माहिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed