फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   djokovic and serena enters in 4th round at wimbledon

विंबलडनः चौथे दौर में पहुंचे जोकोविच और सेरेना

Sun, 30 Jun 2013 05:47 PM IST
लंदन
लंदन Updated Sun, 30 Jun 2013 05:47 PM IST
विज्ञापन
djokovic and serena enters in 4th round at wimbledon

शुरुआती उलटफेर के बाद दुनिया के नंबर वन नोवाक जोकोविच और गत चैंपियन सेरेना विलियम्स विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के चौथे दौर में पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


खिताब के प्रबल दावेदार जोकोविच ने शनिवार को तीसरे दौर में फ्रांस के जेरेमी चार्डी को लगातार सेटों में 6-3, 6-2, 6-2 से हराया।

रोजर फेडरर और फ्रेंच ओपन चैंपियन स्पेन के राफेल नडाल के बाहर होने के बाद खिताब के प्रवल दावेदार माने जा रहे सर्बिया के जोकोविच ने अब तक टूर्नामेंट में एक भी सर्विस गेम नहीं गंवाया है। अगले दौर में उनका मुकाबला जर्मनी के टॉमी हास से होगा।
विज्ञापन


जोकोविच के अलावा पुरुष एकल में चौथी सीड और फ्रेंच ओपन के उपविजेता स्पेन के डेविड फेरर को तीसरे दौर में यूक्रेन के अलेक्सांद, दोल्गोपोलोव के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए पांच सेटों तक पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2010 के टूर्नामेंट के उपविजेता और सातवीं वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य के थामस बर्डिच और आठवीं सीड अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो भी चौथे दौर में पहुंचने में सफल रहे।


हालांकि नौंवी सीड और ग्रास कोर्ट के विशेषज्ञ माने जाने वाले फ्रांस के रिचर्ड गास्के के अलावा एशिया के शीर्ष खिलाड़ी 12वीं सीड जापान के केई निशिकोरी तीसरे ही दौर में हार गए।

गास्के को ऑस्ट्रेलिया के 20 वर्षीय गैर वरीय खिलाडी बर्नार्ड टोमिच ने 7-6, 5-7, 7-5, 7-6 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

सेरेना की लगातार 34वीं जीत
गत चैंपियन अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए विंबलडन के चौथे दौर में जगह बना ली।

सेरेना ने महिला एकल में सबसे उम्रदराज महिला जापान की किमिको दाते क्रूम पर कोई नरमी दिखाई और सीधे सेटों में 6-2, 6-0 से जीत दर्ज करते हुए चौथे दौर का टिकट कटा लिया। सेरेना की यह लगातार 34वीं जीत है।

सेरेना के अलावा महिला एकल में भी शीर्ष 16 खिलाड़ियों में से केवल छह ही चौथे दौर में पहुंचने में सफल रहीं।

विंबलडन में बना नया रिकॉर्ड
चौथे दौर में पहुंची महिला खिलाड़ियों में से नौ की उम, 30 से अधिक है जो कि टेनिस के आधुनिक दौर में विंबलडन के रिकॉर्ड की बराबरी है।

सेरेना के साथ गत उपविजेता पोलैंड की एग्निस्जका रदवांस्का और पूर्व चैंपियन चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा भी चौथे दौर में पहुंचने में कामयाब रहीं।

हालांकि 14वीं वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलिया की सामंता स्तोसुर को जर्मनी की सबाइन लेसिकी के हाथों उलटफेर का शिकार होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed