{"_id":"e7ab72ba-8bf2-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"djokovic-and-murray-into-last-16-at-indian-wells","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोकोविच और मरे प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
जोकोविच और मरे प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
इंडियन वेल्स (अमेरिका)/एजेंसी
Updated Wed, 13 Mar 2013 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच और यूएस ओपन चैंपियन ब्रिटेन के एंडी मरे ने लगातार सेटों में जीत के साथ इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन
जोकोविच ने बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को 7-6, 6-1 से जबकि तीसरी सीड मरे ने ताइवान के लू येन ह्सून को 6-3, 6-2 से शिकस्त दी। इनके अलावा अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो, आठवीं सीड फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा, कनाडा के मिलोस राओनिक और जर्मनी के टामी हास भी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे।
विज्ञापन
महिला वर्ग में गत चैंपियन बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका और दूसरी सीड रूस की मारिया शारापोवा भी आसानी से क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं लेकिन तीसरी सीड पोलैंड की एग्निएस्का रद्वांस्का की चुनौती प्री क्वार्टर फाइनल में ही दम तोड़ गई।
विज्ञापन