फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   djokovic and murray in wimbledon's semifinal

विंबलडन में जोकोविच और मरे का जलवा जारी

Thu, 04 Jul 2013 11:57 AM IST
लंदन
लंदन Updated Thu, 04 Jul 2013 11:57 AM IST
विज्ञापन
djokovic and murray in wimbledon's semifinal

दुनिया के नंबर वन नोवाक जोकोविच तथा ब्रिटेन के एंडी मरे ने साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन में अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन


खिताबी मुकाबले में प्रवेश के लिए शीर्ष वरीय सर्बिया के जोकोविच की भिड़ंत अब आठवीं सीड अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो से होगी जिन्होंने एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चौथी सीड स्पेन के डेविड फेरर को मात दी।
विज्ञापन


दूसरे सेमीफाइनल में मरे की भिड़ंत पोलैंड के जेरेजी जानोविच से होगी जिन्होंने हमवतन लुकास कुवोट को हराया।

सातवीं सीड चेक गणराज्य के थामस बर्डिच के खिलाफ मैच में पूर्व चैंपियन जोकोविच के लिए शुरुआत में कुछ मुश्किलें आई जहां पहले सेट में जीत के लिए उन्हें टाइब्रेकर का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सेट में भी बर्डिच ने जबरदस्त शुरुआत की और जोकोविच की शुरुआती दोनों सर्विस ब्रेक कर दी। लेकिन, जोकोविच इसके बाद ऐसे रंग में लौटे कि बर्डिच ने जैसे उनके सामने समर्पण ही कर दिया और मैच पर आसानी से 7-6, 6-4, 6-3 से कब्जा कर लिया।

अंतिम चार में जोकोविच का सामना अब जुआन मार्टिन डेल पोत्रो से डोगा जिन्होंने एक अन्य मुकाबले में डेविड फेरर को 6-2, 6-4, 7-5 से मात दी। डेल पोत्रो के लिए हालांकि फेरर उम्मीद के विपरीत कोई चुनौती नहीं पेश कर सके और सीधे सेटों में मैच गंवा बैठे।


हालांकि मरे को वर्दास्को के खिलाफ जीत के लिए एड़ी चोट का जोर लगाना पड़ा। शुरुआती दोनों सेट गंवाने के बाद मरे ने जबरदस्त वापसी करते हुए मैच 4-6, 3-6, 6-1, 6-4, 7-5 से अपने नाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed