{"_id":"57dec9f14f1c1b223aa824f3","slug":"devis-cup-india-defated-by-0-5-in-world-group-playoff","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेविस कप: स्पेन ने भारत का किया सूपड़ा साफ, दी 5-0 के अंतर से मात ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
डेविस कप: स्पेन ने भारत का किया सूपड़ा साफ, दी 5-0 के अंतर से मात
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
स्पेन
- फोटो : ..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-स्पेन के बीच नई दिल्ली में खेले गए डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्ले ऑफ के अंतिम दिन रिवर्स एकल वर्ग के दोनों मुकाबले जीतते हुए स्पेन ने भारत को 5-0 के अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही स्पेन ने डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप में अपनी जगह पक्की कर ली। दिल्ली के आर. के. खन्ना स्टेडियम में खेले गए आखिरी मैच में विश्व रैंकिंग में 13 वें पायदान पर काबिज डेविड फेरर ने भारत के रामकुमार रामनाथन को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराया। हालांकि स्पेन ने शुक्रवार को दो एकल और शनिवार को एक युगल मुकाबला अपने नाम करते हुए 3-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली थी और दो वर्ष के अंतराल के बाद डेविस कप विश्व ग्रुप में प्रवेश हासिल कर लिया था। रविवार को आयोजित मुकाबले महज औपचारिकता रह गए थे।
रविवार को खेले गए पहले रिवर्स एकल मुकाबले में सुमीत नागल ने डेविस कप पदार्पण करते हुए शानदार संघर्ष किया और मार्क लोपेज के हाथों मैच गंवाने से पहले उन्हें एक गेम हराने में भी सफल रहे। लोपेज ने नागल को 6-3, 1-6, 6-3 से मात दी। घरेलू मैदान पर समर्थकों के उत्साहवर्धन के बीच नागल ने शानदार आगाज किया। पहला सेट हारने के बाद नागल ने जबरदस्त वापसी की और दूसरे सेट में मार्क लोपेज को चौंकाते हुए हरा दिया। हरियाणा के झज्जर के रहने वाले 19 वर्षीय नागल को हालांकि तीसरे सेट में स्वास्थ्य परेशानी के कारण मेडिकल टाइम आउट लेना पड़ा। मैच के बाद नागल ने कहा, "मेरा और भारत का उत्साहवर्धन करने के लिए सभी का आभार। डेविस कप में यह मेरा पहला मैच था और उम्मीद है अगली बार मैं और अच्छा कर पाऊंगा।
भारतीय टीम के गैर प्रतिस्पर्धी कप्तान प्रकाश अमृतराज ने कहा, "नागल को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। मैच के आखिर तक आते-आते समस्या बढ़ गई और बमुश्किल हिल-डुल पा रहा था। हमने यह मैच सिर्फ इसलिए खेला कि हमें स्पेन या अन्य टीमों के खिलाफ अभी कितना सुधार करना है।