फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Davis Cup: India Start Favourites Against Korea

कोरिया के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी, रामकुमार करेंगे डेब्यू

Fri, 15 Jul 2016 11:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Jul 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
Davis Cup: India Start Favourites Against Korea
rohan bopanna - फोटो : Twitter

भारत और कोरिया की टीमें शुक्रवार से शुरू हो रहे एशिया/ओसनिया ग्रुप वन डेविस कप मुकाबले में आमने-सामने होंगी। तो रामकुमार रामनाथन अपना पहला मैच खेलेंगे।

विज्ञापन


एकल खिलाड़ियों को लगी चोट और रियो ओलंपिक जाने वाले युगल खिलाड़ियों के बीच आपस में विश्वास के अभाव के बावजूद भारत को युवा रामकुमार रामनाथन और साकेत मायनेनी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन


21 वर्षीय रामकुमार पहली बार डेविस कप खेलने कोर्ट पर उतरेंगे क्योंकि युकी भांबरी और सोमदेव देवबर्मन इस समय चोटिल हैं। चेन्नई के इस खिलाड़ी की ऊर्जा और जुनून और तेज तर्रार स्ट्रोक्स का कोई जवाब नहीं है। खासकर जब रामकुमार फोरहैंड पर खेलते हैं। लेकिन लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने की वजह से वह आगे नहीं बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके लिए डेविस कप मुकाबला जीतकर अपने साख को बचाने का सुनहरा मौका है। रामकुमार अपने करियर में कुछ कठिन मैच जीते हैं लेकिन कुछ करीबी मुकाबले हारे भी हैं। माइनेनी के साथ मिलकर वह कोरियाई खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

कोरिया की टीम अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हियोन चुंग के बिना यहां आई है। इस समय चुंग की विश्व रैंकिंग 107 है लेकिन उन्होंने पिछले वर्ष 51वां स्थान हासिल किया था जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। कोरिया की टीम में शामिल सियोंग-चान होंग एटीपी एकल रैंकिंग में 427वें स्थान पर हैं जबकि योंग-क्यू लिम 626वें स्थान पर हैं वहीं होंग चुंग 655वें स्थान पर काबिज हैं।


इन खिलाड़ियों के सामने भारतीय टीम को किसी तरह परेशानी की उम्मीद  नहीं की जा रही है क्योंकि भारतीय खिलाड़ी विपक्षी खिलाड़ियों से अधिक अनुभवी हैं। माइनेनी डेविस कप में तीन मुकाबले खेल चुके हैं जिनमें से वह केवल एक युगल मैच हारे हैं। हालांकि वह हाल में कंधे की चोट से परेशान रहे हैं। इसलिए उनकी फिटनेस पर सबकी नजर रहेगी।

युगल में रोहन बोपन्ना और लिएंडर पेस से अधिक उम्मीदें हैं जो रियो ओलंपिक में भारत की ओर से पुरुष युगल में खेलेंगे। 

इस मुकाबले की विजेता टीम वर्ल्ड ग्रुप प्ले-ऑफ में पहुंच जाएगी। जहां उसका सामना चीन या उज्बेकिस्तान से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed