फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Davis Cup: India geats lead 2-0 Against Korea

पहले दिन भारत की शानदार शुरुआत, मिली 2-0 की बढ़त

Fri, 15 Jul 2016 06:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Jul 2016 06:23 PM IST
विज्ञापन
Davis Cup: India geats lead 2-0 Against Korea
रामकुमार रामनाथन

पहले दिन भारतीय टीम की शुरुआत उम्मीद से कहीं ज्यादा शानदार रही और पहले दिन ही उसे 2-0 की बढ़त मिल गई। साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन ने शुक्रवार को गर्मी एवं उमस भरे मौसम और विपक्षी कोरियाई खिलाड़ियों की चुनौती से पार पा लिया।

विज्ञापन


डेविस कप एशिया ओसनिया ग्रुप-ए में इस तरह भारत ने पहले दिन दक्षिण कोरिया के खिलाफ 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। डेविस कप में अपना पहला मैच खेल रहे 21 साल के रामकुमार ने भारत को जीत से शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन


जब 217वीं रैंकिंग के रामकुमार मैच सर्विस पर थे तब होग को दाहिंनी जांघ में चोट लगी और उन्हें कोर्ट छोड़ना पड़ा। दो घंटे 36 मिनट चले मुकाबले में रामकुमार उस समय 6-3, 2-6, 6-3, 6-5 (15-15) से आगे चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रासकोर्ट पर नमी थी जिससे गेंद घुटने से ऊपर नहीं आ रही थी। दूसरे एकल में जब साकेत माइनेनी उतरे तब कोर्ट की स्थिति जरूर बेहतर हो गई थी। कोरिया के सबसे अनुभवी खिलाड़ी योंग कियू लिम पर मेहमान टीम को वापसी दिलाने का जिम्मा था लेकिन माइनेनी ने 6-1, 3-6, 6-4, 3-6, 5-2 से जीत हासिल कर ली।

जब साकेत माइनेनी मैच सर्विस कर रहे थे तब लिम ने फिटनेस के चलते मैच छोड़ दिया। 28 साल के माइनेनी का मुकाबला पहली बार पांच सेट तक खिंचा। दोनों खिलाड़ियों ने तीन घंटे नौ मिनट तक कड़ा मुकाबला खेला।

जीत के बाद साकेत ने अपनी जर्सी उतारकर फेंक दी और जीत की खुशी में हवा में पंच लगाया। साथी खिलाड़ियों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया। 

गर्मी और उमस से परेशान रहे खिलाड़ी 
गर्मी और उमस भरे मौसम ने खिलाड़ियों की कड़ी परीक्षा ली। दूसरे एकल में मेडिकल टाइमआउट और टायलेट ब्रेक भी लिए गए। चौथे सेट के बाद दोनों खिलाड़ियों को मांसपेशियों में खिंचाव की भी शिकायत रही। माइनेनी पसीने से ज्यादा तरबतर भी नजर आए। कोरियाई खिलाड़ी ग्रासकोर्ट पर खेलने के ज्यादा अभ्यसत नहीं हैं लेकिन उन्होंने अच्छी चुनौती पेश की। वो अलग बात है कि मौसम उनके लिए ज्यादा बड़ी चुनौती नजर आया।


पहले दो एकल जीतने के बाद अब अनुभवी लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना के ऊपर निर्णायक बढ़त दिलाने की जिम्मेदारी रहेगी। शनिवार को भारतीय जोड़ी को होंग चुंग और युन सियोंग की जोड़ी से भिड़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed