{"_id":"5788dcc74f1c1b027d14005d","slug":"davis-cup-india-geats-lead-2-0-against-korea","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन भारत की शानदार शुरुआत, मिली 2-0 की बढ़त","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
पहले दिन भारत की शानदार शुरुआत, मिली 2-0 की बढ़त
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 15 Jul 2016 06:23 PM IST
विज्ञापन
रामकुमार रामनाथन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दिन भारतीय टीम की शुरुआत उम्मीद से कहीं ज्यादा शानदार रही और पहले दिन ही उसे 2-0 की बढ़त मिल गई। साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन ने शुक्रवार को गर्मी एवं उमस भरे मौसम और विपक्षी कोरियाई खिलाड़ियों की चुनौती से पार पा लिया।
विज्ञापन
डेविस कप एशिया ओसनिया ग्रुप-ए में इस तरह भारत ने पहले दिन दक्षिण कोरिया के खिलाफ 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। डेविस कप में अपना पहला मैच खेल रहे 21 साल के रामकुमार ने भारत को जीत से शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन
जब 217वीं रैंकिंग के रामकुमार मैच सर्विस पर थे तब होग को दाहिंनी जांघ में चोट लगी और उन्हें कोर्ट छोड़ना पड़ा। दो घंटे 36 मिनट चले मुकाबले में रामकुमार उस समय 6-3, 2-6, 6-3, 6-5 (15-15) से आगे चल रहे थे।
विज्ञापन
शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रासकोर्ट पर नमी थी जिससे गेंद घुटने से ऊपर नहीं आ रही थी। दूसरे एकल में जब साकेत माइनेनी उतरे तब कोर्ट की स्थिति जरूर बेहतर हो गई थी। कोरिया के सबसे अनुभवी खिलाड़ी योंग कियू लिम पर मेहमान टीम को वापसी दिलाने का जिम्मा था लेकिन माइनेनी ने 6-1, 3-6, 6-4, 3-6, 5-2 से जीत हासिल कर ली।
जब साकेत माइनेनी मैच सर्विस कर रहे थे तब लिम ने फिटनेस के चलते मैच छोड़ दिया। 28 साल के माइनेनी का मुकाबला पहली बार पांच सेट तक खिंचा। दोनों खिलाड़ियों ने तीन घंटे नौ मिनट तक कड़ा मुकाबला खेला।
जीत के बाद साकेत ने अपनी जर्सी उतारकर फेंक दी और जीत की खुशी में हवा में पंच लगाया। साथी खिलाड़ियों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया।
गर्मी और उमस से परेशान रहे खिलाड़ी
गर्मी और उमस भरे मौसम ने खिलाड़ियों की कड़ी परीक्षा ली। दूसरे एकल में मेडिकल टाइमआउट और टायलेट ब्रेक भी लिए गए। चौथे सेट के बाद दोनों खिलाड़ियों को मांसपेशियों में खिंचाव की भी शिकायत रही। माइनेनी पसीने से ज्यादा तरबतर भी नजर आए। कोरियाई खिलाड़ी ग्रासकोर्ट पर खेलने के ज्यादा अभ्यसत नहीं हैं लेकिन उन्होंने अच्छी चुनौती पेश की। वो अलग बात है कि मौसम उनके लिए ज्यादा बड़ी चुनौती नजर आया।
पहले दो एकल जीतने के बाद अब अनुभवी लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना के ऊपर निर्णायक बढ़त दिलाने की जिम्मेदारी रहेगी। शनिवार को भारतीय जोड़ी को होंग चुंग और युन सियोंग की जोड़ी से भिड़ना है।