{"_id":"6005be95ec91fd3fc9559b25","slug":"davis-cup-finals-to-take-place-over-11-days-three-cities","type":"story","status":"publish","title_hn":"Davis Cup 2021: 11 दिन तक चलेगा फाइनल्स, तीन शहरों में हो सकता है आयोजन","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Davis Cup 2021: 11 दिन तक चलेगा फाइनल्स, तीन शहरों में हो सकता है आयोजन
Mon, 18 Jan 2021 10:32 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
डेविस कप
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने 2021 में डेविस कप फाइनल्स को सात के बजाय 11 दिन तक आयोजित करने का फैसला किया है और वह केवल मैड्रिड के बजाय यूरोप के तीन शहरों में इसका आयोजन करने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
आईटीएफ ने सोमवार को घोषणा की कि इस अंतरराष्ट्रीय पुरुष टेनिस टीम प्रतियोगिता का आयोजन 25 नवंबर से पांच दिसंबर तक किया जाएगा जिसमें 18 देश भाग लेंगे। इन देशों को छह-छह टीमों के तीन ग्रुप में बांटा जाएगा।
विज्ञापन
फाइनल्स में जगह बनाने वाले देशों की संख्या में 2022 में कटौती करके 16 कर दी जाएगी। तीन शहरों को मेजबानी सौंपने के प्रस्तावित प्रारूप के अनुसार दो नए शहरों में से प्रत्येक शहर ग्रुप चरण के दो तथा एक क्वार्टर फाइनल मुकाबले की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन
मैड्रिड में ग्रुप चरण के दो मुकाबलों के अलावा दो क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल होगा। मेजबान शहरों के लिए खुली निविदा प्रक्रिया अपनायी जाएगी। कोविड-19 महामारी के कारण 2020 में मैड्रिड में होने वाले डेविस कप फाइनल्स को रद्द कर दिया गया था।