{"_id":"d2b6350a-2709-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"david-ferrer-wins-paris-masters-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरिस मास्टर्स का खिताब डेविड फेरर के नाम","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
पेरिस मास्टर्स का खिताब डेविड फेरर के नाम
पेरिस/एजेंसी
Updated Mon, 05 Nov 2012 10:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेरिस मास्टर्स टूर्नामेंट का खिताब स्पेन के खिलाड़ी डेविड फेरर ने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने यह खिताब पोलैंड के जर्जी जानोविक को 6-4, 6-3 से हराकर जीता। अपनी जीत से फेरर काफी उत्साहित थे उन्होने कहा कि यह खिताब जीतना मेरे जीवन का सपना था। मैने मास्टर्स खिताब कभी नहीं जीता था और मैं चाहता था की ऐसा हो।
विज्ञापन
यहां मेरे पास इस टूर्नामेंट को जीतने का अच्छा मौका था। नोवाक जोकोविक, एंडी मरे, राफेल नडाल और रोजर फेडरर यहां पर नहीं था। यह बहुत महत्वर्पूण था, क्योंकि यह सत्र मेरे लिए बहुत अच्छा रहा। इस जीत के बाद फेरर को 1000 एटीपी रैंकिंग अंक हासिल हुए है। वहीं जानोविक को 600 अंक मिले है। यह टूर्नामेंट फेरर के लिए हर लिहाज से अच्छा रहा है क्योंकि उन्होंने टॉप टेन रैंकिंग के दो खिलाड़ियों को मात देकर इसे अपने नाम किया है।
विज्ञापन