फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   david ferrer defeated by dmitry tursunov

तूर्सनोव ने किया बड़ा उलटफेर, फेरर को हराया

Thu, 25 Apr 2013 05:14 PM IST
बार्सिलोना/एजेंसी
बार्सिलोना/एजेंसी Updated Thu, 25 Apr 2013 05:14 PM IST
विज्ञापन
david ferrer defeated by dmitry tursunov

रूस के क्वालिफायर दमित्री तूर्सनोव ने खिताब के प्रबल दावेदार और टॉप सीड स्पेन के डेविड फेरर को बार्सिलोना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे ही दौर में शिकस्त देकर बड़ा उलटफेर कर दिया।

विज्ञापन


तूर्सनोव ने चार बार के फाइनलिस्ट और दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी फेरर को 7-5, 3-6, 6-1 से शिकस्त देकर अपने कैरियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

फेरर चोट के कारण पिछले सप्ताह मोंटे कार्लो मास्टर्स से हट गए थे। उन्हें पिछले महीने मियामी मास्टर्स के फाइनल में एंडी मरे के खिलाफ चोट लगी थी। फेरर को पिछले साल यहां फाइनल में हमवतन राफेल नदाल के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed