{"_id":"61d9b3d654aa6a7f3d72d495","slug":"czech-republic-tennis-player-renata-voracova-leaves-australia-over-visa-issue-on-covid-vaccination-status","type":"story","status":"publish","title_hn":"Australia Open 2022: जोकोविच के बाद एक और खिलाड़ी के साथ हुई वीजा की दिक्कत, रेनाटा वोराकोवा ने छोड़ा ऑस्ट्रेलिया","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Australia Open 2022: जोकोविच के बाद एक और खिलाड़ी के साथ हुई वीजा की दिक्कत, रेनाटा वोराकोवा ने छोड़ा ऑस्ट्रेलिया
Sat, 08 Jan 2022 09:25 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 08 Jan 2022 09:25 PM IST
सार
साल का पहला टेनिस ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलिया ओपन शुरू होने से पहले ही विवादों में आ गया है टीकाकरण छूट के तहत ऑस्ट्रेलिया ओपन में भाग लेने पहुंचीं चेक गणराज्य की खिलाड़ी रेनाटा वोरकोवा को देश छोड़ना पड़ा है। चेक गणराज्य की युगल विशेषज्ञ रेनाटा वोराकोवा ने इस सप्ताह की शुरुआत में मेलबर्न में खेला था, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई सीमा बल के अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया छोड़ने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
रेनाटा वोरकोवा
- फोटो : social media
विस्तार
साल का पहला टेनिस ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलिया ओपन शुरू होने से पहले ही विवादों में आ गया है। कोरोना महामारी, टीकाकरण और ऑस्ट्रेलियाई सरकार के प्रतिबंधो की वजह से नोवाक जोकोविच के बाद एक और खिलाड़ी का वीजा रद्द कर दिया गया है। टीकाकरण छूट के तहत ऑस्ट्रेलिया ओपन में भाग लेने पहुंचीं चेक गणराज्य की खिलाड़ी रेनाटा वोरकोवा को देश छोड़ना पड़ा है।
विज्ञापन
चेक गणराज्य की युगल विशेषज्ञ रेनाटा वोराकोवा ने इस सप्ताह की शुरुआत में मेलबर्न में खेला था, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई सीमा बल के अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया छोड़ने के लिए कहा गया। सूत्रों के मुताबिक रेनाटा ने टीकाकरण समस्या की वजह से मेलबर्न एयरपोर्ट से स्वदेश के लिए उड़ान भर ली है।
विज्ञापन
38 वर्षीय खिलाड़ी को मेलबर्न के उसी इमीग्रेशन सेंटर में रखा गया है जिसमें सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच मौजूद हैं। जोकोविच अपने वीजा के रद्द होने के बाद कानूनी प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और सरकार के फैसले को कोर्ट में चुनौती दी है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई सीमा बल ने टेनिस टूर्नामेंट से जुड़े दो लोगों को डिटेन किए जाने की जानकारी दी है। जबकि चेक गणराज्य के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा गया, 'हम पुष्टि कर सकते हैं कि चेक टेनिस खिलाड़ी रेनाटा वोराकोवा वीजा की समस्या की वजह से जोकोविच की तरह ही हिरासत में हैं। हमने कैनबरा में अपने दूतावास के माध्यम से एक विरोध नोट प्रस्तुत किया और स्थिति का स्पष्टीकरण मांग रहे हैं। हालांकि, रेनाटा वोराकोवा ने प्रशिक्षण के लिए सीमित संभावनाओं और ऑस्ट्रेलिया छोड़ने के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने का फैसला किया।'
38 वर्षीय वोराकोवा ने 2002 में न्यूयॉर्क में युगल में ग्रैंड स्लैम पदार्पण किया था, लेकिन वह शीर्ष स्तर पर 12 मैचों में केवल एक मैच ही जीती हैं और वर्तमान में 81वें स्थान पर काबिज है।