{"_id":"16361702-30cc-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"czech-and-spain-1-1-in-davis-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेविस कप में चेक और स्पेन 1-1 की बराबरी पर ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
डेविस कप में चेक और स्पेन 1-1 की बराबरी पर
प्राग/एजेंसी
Updated Sat, 17 Nov 2012 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टामस बर्डिच ने स्पेन के निकोलस अलमार्गो को चार घंटे तक चले कड़े मुकाबले में मात देकर डेविस कप में मेजबान चेक गणराज्य को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है। टामस बर्डिच ने स्पेन के निकोलस अलमार्गो को 6-3, 3-6, 6-3, 6-7, 6-3 से हराया। इससे पहले स्पेन के डेविड फेरर ने रादेक स्टेपानेक को 6-3, 6-4, 6-4 से हराया। अगले डबल्स मुकाबले में बर्डिच और स्टेपानेक की जोड़ की भिड़ंत स्पेन की मार्सेल ग्रानोलर्स और मार्क लोपेज से हो सकती है।
विज्ञापन