फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   coach Carlos Moa said, Rafael Nadal will be fit for ATP Finals 

कोच ने खोला राज, फिट होकर कोर्ट पर जल्द वापसी करेगा नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी

Thu, 09 Nov 2017 03:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Thu, 09 Nov 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
coach Carlos Moa said, Rafael Nadal will be fit for ATP Finals 
राफेल नदाल

विश्व के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल अगले हप्ते लंदन में होने वाले एटीपी फाइनल तक बिल्कुल फिट हो जाएंगे। इस बात की जानकारी उनके कोच कार्लोस मोया ने दी। 31 वर्षीय स्पेन के टेनिस खिलाड़ी नडाल ने पिछले हप्ते चोट के कारण पेरिस मास्टर्स टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था।

विज्ञापन


एक समाचार एजेंसी के मुताबिक उरुग्वे के पाब्लो कुएवास को मात देने के बाद नडाल ने कहा था कि घुटने की परेशानी की वजह से ऐसा करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा था, 'घुटने में थोड़ी परेशानी हो रही है। मगर बीच-बीच में स्थिति बेहद खराब हो जाती है।'
विज्ञापन


पढ़ेंः- जब स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल को गार्ड ने स्टेडियम के अंदर जाने से रोका 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अब हफ्ते बाद नडाल के कोच मोया ने कहा, 'राफेल अभी ठीक हैं और उनका घुटना भी अभी पूरे तरीके से ठीक है। उन्होंने पेरिस मास्टर्स से इसलिए हटने का फैसला किया क्योंकि वो रिस्क नहीं लेना चाहते थे। मगर वो लंदन एटीपी में भाग लेंगे, क्योंकि ये एक बड़ा टूर्नामेंट है जिसको उन्होंने अब तक नहीं जीता है।'


बता दें कि नडाल के लिए साल 2017 शानदार रहा। वह इस साल दो ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम करने में सफल रहे हैं। मालूम हो कि 16 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नडाल ने एटीपी फाइनल्स को ध्यान में रखते हुए कहा था, 'मेरे लिए यह सिर्फ लंदन की बात नहीं है, यह लंबे समय की बात है।'

एटीपी फाइनल्स 12 से 19 नवंबर तक लंदन में खेले जाएंगे। नडाल सोमवार को बेल्जियम के डेविड गोफिन साथ एटीपी फाइनल का आगाज करेंगे। इसके साथ ही वो अपने ,समूह में बल्गेरियाई डेब्यूटेंट ग्रिगोर दिमित्रोव और ऑस्ट्रियाई डोमिनिक थियम का सामना करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed