{"_id":"5a0188854f1c1bd7538bbd10","slug":"when-gaurd-stop-nadal-to-enter-stadium-in-paris-masters","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल को गार्ड ने स्टेडियम के अंदर जाने से रोका ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
जब स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल को गार्ड ने स्टेडियम के अंदर जाने से रोका
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Tue, 07 Nov 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
राफेल नडाल
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेन के चैंपियन टेनिस खिलाड़ी रॉफेल नडाल को पेरिस मास्टर्स के दौरान एक गार्ड ने स्टेडियम में जाने से रोक दिया। गार्ड दरअसल 16 ग्रैंड स्लैम जीत चुके चैंपियन खिलाड़ी नडाल को पहचान नहीं पाया था। जिसकी वजह से उससे यह गलती हो गई। दुनिया के जाने माने खिलाड़ी नडाल से गार्ड ने पूछा कि सर, क्या आपके पास आपका पास है। नडाल हैरान हो गए और उन्होंने जवाब दिया कि उनके पास यह नहीं है। गार्ड ने नडाल से उनका परिचय पूछा और जवाब में उन्हें एक प्रसिद्ध नाम मिला। तब तुरंत गार्ड ने उन्हें ट्रेनिंग कोर्ट में जाने की अनुमति दे दी।
गत शुक्रवार को टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में सार्बिया के फिलिप क्रैजिनोविच का सामना करने से पहले ही घुटने की चोट की वजह से नडाल ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया। पेरिस मास्टर्स के फाइनल में रविवार को क्रैजिनोविच को हराने के बाद अमेरिकी खिलाड़ी जैक सॉक ने पहली बार मास्टर्स 1000 का खिताब अपने नाम किया। सॉक को इसके बाद एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल टूर्नामेंट में प्रवेश मिल गया।